जबलपुर , 2 अप्रैल । hanuman janmotsav : देशभर में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर उत्साह है। इसी के चलते मध्यप्रदेश के जबलपुर में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। गढ़ा पचमठा स्थित हनुमान मंदिर में इस बार आयोजन काफी भव्य बनाने की तैयारी है।

hanuman janmotsav : दरअसल यहां की हनुमान मंदिर सेवा समिति के 26 साल पूरे होने के मौके पर हनुमान जी को सवा करोड़ “राम” नाम लिखित रूप में अर्पित किए जाएंगे। इसके लिए समिति के सदस्य पिछले सवा महीने से लगातार राम नाम लेखन कर रहे हैं। साथ ही हनुमान जी के लिए डेढ़ टन का लड्डू भी बनाया गया है।

hanuman janmotsav : यह कार्यक्रम हनुमान मंदिर के 26 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। हनुमान मंदिर सेवा समिति के सदस्य और भक्तगण मिलकर इस अवसर पर डेढ़ टन का विशाल लड्डू बनाने की तैयारी में जुटे हैं। विशाल लड्डू को रखने और सजाने के लिए गुजरात के भावनगर से विशेष कढ़ाई मंगवाई जा रही है। इस कढ़ाई में न सिर्फ लड्डू का निर्माण किया जाएगा, बल्कि तैयार लड्डू को उसी में रखा भी जाएगा।
Read More : हनुमान जन्मोत्सव विशेष : ‘अष्ट सिद्धि नव निधि के दाता’ हैं श्रीराम भक्त हनुमान, जानें दिव्य शक्ति का रहस्य नई
















