रायपुर ; 30 जनवरी । Governor Ramen Deka : राज्यपाल रमेन डेका ने दो विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोहों में शिरकत की। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ और कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग के चौथे दीक्षांत समारोह में उन्होंने सफल विद्यार्थियों को विभिन्न उपाधियाँ और स्वर्ण पदक प्रदान किए। इस अवसर पर विद्यार्थियों की उपलब्धियों का सम्मान किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।
इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय का 17वां दीक्षांत समारोह
Governor Ramen Deka : राज्यपाल रमेन डेका ने इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के 17वें दीक्षांत समारोह में शिरकत की। उन्होंने विभिन्न संकायों के सफल विद्यार्थियों को उपाधियाँ और स्वर्ण पदक प्रदान किए। राज्यपाल ने कहा कि कला, संगीत और संस्कृति समाज को दिशा देती हैं और यह विश्वविद्यालय देश की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।.

5 डी.लिट्, 64 शोध उपाधि और 236 विद्यार्थियों को पदक
Governor Ramen Deka : समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा और धरसींवा विधायक अनुज शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 5 शोधार्थियों को डी.लिट्, 64 को शोध उपाधि तथा 236 विद्यार्थियों को पदक प्रदान किए गए, जिनमें 232 स्वर्ण और 4 रजत पदक शामिल हैं।
Governor Ramen Deka : राजकुमारी इंदिरा सिंह कला संगीत विश्वविद्यालय के नाम
दीक्षांत संबोधन में राज्यपाल ने घोषणा की कि खैरागढ़ का यह संस्थान “राजकुमारी इंदिरा सिंह कला संगीत विश्वविद्यालय” के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने ललित कलाओं को मानव जीवन में संवेदनशीलता और सरसता लाने का माध्यम बताया।
कार्यक्रम के अंत में राज्यपाल ने राजकुमारी शारदा देवी सिंह बावली नामपट्टिका का अनावरण किया। आभार प्रदर्शन कुलसचिव डॉ. सौमित्र तिवारी ने किया।
कामधेनु विश्वविद्यालय दुर्ग का चौथा दीक्षांत समारोह 1536 छात्रों को उपाधि और स्वर्ण पदक प्रदान
Governor Ramen Deka : दाऊ वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय दुर्ग में चौथा दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने 1536 छात्रों को पशुचिकित्सा, दुग्ध प्रौद्योगिकी और मात्स्यिकी में स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी उपाधि प्रदान की।समारोह में 45 छात्रों को विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक और 8 स्नातक छात्रों को पंडित तीरथ प्रसाद मिश्रा मेमोरियल स्वर्ण पदक दिए गए।
Governor Ramen Deka : शिक्षा जीवन भर चलने वाली प्रक्रिया है
समारोह को सम्बोधित करते हुए राज्यपाल रमेन डेका ने उपाधि प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल पढ़ाई पूरी होने का अवसर नहीं है, बल्कि यह जीवन की एक नई जिम्मेदारियों भरी यात्रा की शुरुआत है। राज्यपाल ने इस बात पर जोर दिया कि शिक्षा किसी एक दिन समाप्त नहीं होती और सीखने की प्रक्रिया जीवन भर चलती रहती है।
Governor Ramen Deka : भारत दुनिया का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश
उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश है और यह क्षेत्र ग्रामीण परिवारों, विशेषकर महिलाओं और छोटे किसानों की आय का प्रमुख साधन है। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में पशुपालन और मत्स्य पालन की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि आज पशुधन क्षेत्र को केवल संख्या बढ़ाने के बजाय आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक पद्धतियों से मजबूत करने की आवश्यकता है।
राज्यपाल ने विद्यार्थियों से रोजगार देने वाला बनने को कहा
Governor Ramen Deka : राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ रोजगार देने वाले बनने का आह्वान किया। कृषि मंत्री रामविचार नेताम, दुर्ग विधायक ललित चंद्राकर और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। कुलपति डॉ. आर.आर.बी. सिंह ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और कुलसचिव डॉ. बी.पी. राठिया ने समारोह का संचालन किया।
Read More : 77वें गणतंत्र दिवस पर एनएमडीसी का संकल्प: जिम्मेदार खनन से मजबूत राष्ट्र
#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार
















