नई दिल्ली: Former Minister Devendra Pradhan: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता डॉ. देवेंद्र प्रधान का सोमवार को निधन हो गया। उन्होंने 84 वर्ष की आयु में आखिरी सांस ली। वहीं उनके निधन के बाद पीएम मोदी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। धर्मेंद्र प्रधान के पिता देबेंद्र प्रधान भी भाजपा के वरिष्ठ नेता थे। वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री भी थे। उनके पुत्र धर्मेन्द्र प्रधान, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली मौजूदा केंद्र सरकार में शिक्षा मंत्री हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओडिशा इकाई के पूर्व अध्यक्ष देबेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली में अंतिम सांस ली।
#WATCH | Delhi | PM Modi pays last respects to former Union Minister Dr Debendra Pradhan who passed away at the age of 84.
Dharmendra Pradhan, the son of former Union Minister and late Dr Debendra Pradhan, present.
(Video source: DD) pic.twitter.com/6MynfHzaWB— ANI (@ANI) March 17, 2025
ପୂର୍ବତନ କେନ୍ଦ୍ରମନ୍ତ୍ରୀ ଦେବେନ୍ଦ୍ର ପ୍ରଧାନଙ୍କ ଦେହାନ୍ତ ବିଷୟରେ ଜାଣି ମୁଁ ଅତ୍ୟନ୍ତ ଦୁଃଖିତ। ସ୍ୱର୍ଗତ ପ୍ରଧାନ ଜଣେ ଲୋକପ୍ରିୟ ଜନନେତା ଓ ଦକ୍ଷ ପାର୍ଲାମେଣ୍ଟାରିଆନ୍ ଥିଲେ। ରାଜ୍ୟ ବିଜେପିର ସଭାପତି ଭାବେ ଦୃଢ଼ ନେତୃତ୍ୱ ନେଇ ଓଡ଼ିଶାରେ ଭାରତୀୟ ଜନତା ପାର୍ଟିର ଅଭ୍ୟୁଦୟରେ ସ୍ୱର୍ଗତ ପ୍ରଧାନ ଗୁରୁତ୍ୱପୂର୍ଣ୍ଣ ଅବଦାନ ରଖିଥିଲେ। ସେବା…
— Mohan Charan Majhi (@MohanMOdisha) March 17, 2025
Former Minister Devendra Pradhan: ओडिशा के सीएम ने व्यक्त किया शोक
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भी देबेंद्र प्रधान के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देबेंद्र प्रधान एक लोकप्रिय जननेता और योग्य सांसद थे। सीएम मोहन चरण माझी ने कहा, ‘‘उन्होंने (देबेंद्र प्रधान ने) 1999 से 2001 तक केन्द्रीय परिवहन एवं कृषि मंत्री के रूप में अपने कर्तव्यों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। एक जनप्रतिनिधि एवं सांसद के रूप में उन्होंने अनेक कल्याणकारी कार्य किए जिसके लिए उन्हें आम जनता का काफी स्नेह मिला। उन्होंने अपना पूरा जीवन सेवा और दृढ़ संकल्प की भावना के साथ राज्य के विकास के लिए समर्पित कर दिया।
ପୂର୍ବତନ କେନ୍ଦ୍ରମନ୍ତ୍ରୀ ତଥା ରାଜ୍ୟ ବିଜେପିର ପୂର୍ବତନ ସଭାପତି ଦେବେନ୍ଦ୍ର ପ୍ରଧାନଙ୍କ ଦେହାନ୍ତ ବିଷୟରେ ଜାଣି ମୁଁ ଦୁଃଖିତ। ଅତୁଳନୀୟ ସାଙ୍ଗଠନିକ ଦକ୍ଷତା ଓ ଅମାୟିକ ବ୍ୟକ୍ତିତ୍ୱ ପାଇଁ ସେ ସ୍ମରଣୀୟ ହୋଇ ରହିବେ। ତାଙ୍କ ବିୟୋଗରେ ରାଜ୍ୟ ଜଣେ ପ୍ରଭାବଶାଳୀ ରାଜନୈତିକ ବ୍ୟକ୍ତିତ୍ୱ ତଥା ଲୋକପ୍ରିୟ ରାଜନେତାଙ୍କୁ ହରାଇଲା। ଏପରି ଦୁଃଖଦ…
— Naveen Patnaik (@Naveen_Odisha) March 17, 2025
Former Minister Devendra Pradhan: नवीन पटनायक ने जताया शोक
ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी ने कहा कि देश और राज्य ने देबेंद्र प्रधान के रूप में एक प्रतिष्ठित लोक सेवक खो दिया है। मुख्यमंत्री ने उनके बेटे से भी बात की और अपनी संवेदना व्यक्त की। ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने कहा कि देबेंद्र प्रधान को उनके अद्वितीय संगठनात्मक कौशल और अडिग व्यक्तित्व के लिए हमेशा याद किया जाएगा। नवीन पटनायक ने कहा, ‘‘डॉ. देबेंद्र प्रधान के निधन से राज्य ने एक प्रभावशाली राजनीतिक व्यक्ति और लोकप्रिय राजनेता खो दिया है।
Read More: 53 killed in US airstrikes on Yemen’s Houthis