चुनाव आते ही दिखता है परदेशिया का असली चेहरा’ – किसान नेता दीवान

santosh
किसान नेता दीवान

रायपुर। किसान नेता एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के महामंत्री एवं सांसद प्रतिनधि सतोष दीवान ने भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथूर को सपनों के सौदागार बताते हुए छत्तीसगढ़ के किसानों को उनके सजग रहे के लिए आगाह किया है। किसान नेता दीवान ने माथूर के उस बयान को आड़े हाथों लिया है,जिसमें उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ के साथ धान काटते तक भाजपा के घोषणा पत्र का इंतजार करें।

किसान नेता संतोष दीवान ने माथूर के इस बयान पर अपनी तिखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होने कहा कि जब भी छत्तीसगढ़ सहित देश के अन्य राज्यों में जब चुनाव की बारी आती है है तो भाजपा के सपनों के सौदागर सभी राज्यों में किसानों को झूठे सपने दिखाने के लिए आतूर रहते है। इस वर्ष 2024 में छत्तीसगढ़ में विधान सभा का चुनाव होने वाला है,इसलिए अब भाजपा के राष्ट्रीय और राज्य स्तर के नेता फिर छत्तीसगढ़ के किसानों को छलने मैदान में हाथ-पांव मार रहे है।

किसान नेता दीवान ने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले देश के सभी नागरिकों को उनके खाते में 15-15 लाख रूपए आने के सपने दिखाई थें। अच्छे दिन आएंगे का जुमला नारे दिए थे। देश में महंगाई कम करने का वादा था। किसानों के आय दोगूनी करने का वायदा था। लेकिन आज यह सभी वायदे धरे-के धरे रह गए।

भाजपा ने इसमें के इस भी वायदें में खरें नहीं उतरें। आज जब फिर चुनाव की बारी है तो भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथूर फिर से छत्तीसढ़ के किसानों को झूठे सपने दिखा रहे है। उन्होने बताया कि माथूर का मीडिया में बयान आया था कि जिसमें उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसान इस साल धान कटाई तक भाजपा के घोषणा पत्र का इंताजार करे ले। उन्होने कहा कि भाजपा को इंतजार कराने के अलावा कुछ भी नहीं आता है।

इससे पहले भी डॉ रमन सिंह मुख्यमंत्री थे,तब भी भाजपा ने किसानों को धान का बोनस 270 रूपए देने का वायदा किया था। भाजपा ने छत्तीसगढ़ में पूरे 15 साल राज किए। छत्तीसगढ़ के किसानों को पूरा शोषण किया,लेकिन वादे के मुताबिक भाजपा ने बोनस देने का वायदा नहीं निभाया। किसान नेता श्री दीवान ने छत्तीसगढ़ के किसानों से आग्रह करते हुए कहा कि हमे ऐसे झूठे सपने दिखाने वाले पार्टी के नेताओं से सजग रहने की जरूरत हैं।

किसान नेता दीवान ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 15 साल बाद परदेशिया मानसिकता से राज्य आजाद हुआ है। 15 साल बाद किसान के बेटा छत्तीसगढ़िया नेता भूपेश बघेल प्रदेश का मुख्यमंत्री बना। आज प्रदेश में 15 साल में जो काम नहीं हुए वह छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्त्तीसगढ़ के स्वाभिमान को जगा कर रख दिया है। आज प्रदेश के लाखों किसान, भूमिहिन मजदूर, लघुवनोपज परिवार, युवाओं और सभी वर्गों का मुख्यमंत्री भपेश बघेल के प्रति भरोंसा बढ़ा है। प्रदेश के किसानों को धान का समर्थन मूल्य 1750 रूपए से बढ़ाकर 25 सौ रूपए किए। अब इस वर्ष प्रति एकड़ 20 कि्ंवटल 28 सौ रूपए में धान की खरीदी करने को निर्णय लिया है।

भूपेश सरकार ने मुख्यमंत्री बनने ही लगभग 18 लाख किसानों का 9270 करोड़ रूपए कर्जा माफ किया किसानो का आय बढाने के लिए राज्य में राजीव गांधी किसान न्याय योजना बनाई, जिसमें किसानों को प्रति एकड़ नौ हजार रूपए की इनपुट सब्सिडी मिल रही है। अब तक किसानां को 18,208 करोड़ रूपए राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों को पैसे देकर अपना वायद निभाया है। दीवान ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने वायदें से ज्यादा किसानों को दे रहे है। प्रदेश में 15 साल बाद यहां कि लोंगों में छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान और अभिमान को बघेल ने स्थापित किया हैं, इसलिए हमे किसी पदेशिया लोगों के साझे में नहीं आना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here