FIFA World Cup 2022 : फ्रांस पंहुचा क्वार्टरफाइनल…. कायलियन एमबापे गोल्डन बूट के दावेदार…. पोलैंड 3-1 से हारकर बाहर

 

मुंबई

FIFA World Cup 2022 : फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली फ्रांस की टीम का इस साल भी घातक प्रदर्शन जारी है। फ्रांस की टीम इस साल क्वार्टफाइनल में पहुंचने वाली कुल तीसरी टीम बन चुकी है। फ्रांस ने अंतिम 16 के अपने मुकाबले में पोलैंड को 3-1 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया। फ्रांस की जीत के हीरो एक बार फिर युवा स्ट्राइकर कायलियन एमबापे रहे, जिन्होंने इस मैच में भी 2 बेहतरीन गोल ठोके।

फ्रांस पंहुचा क्वार्टरफाइनल

फ्रांस ने कायलियन एमबापे के दो गोल और ओलिवर गिरोड के रिकॉड गोल की मदद से रविवार को राउंड 16 मैच में पोलैंड को 3-1 से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। फ्रांस की टीम विश्व कप में लगातार तीन चरण (2014, 2018, 2022) के क्वार्टरफाइनल में खेलेगी। क्वार्टरफाइनल में फ्रांस का सामना 10 दिसंबर को इंग्लैंड बीच होगा। सेंटर फॉरवर्ड गिरोड (44वें मिनट) ने पहले हाफ में अपने देश के रिकॉर्ड 52वां गोल दागा। एमबापे (74वें और 90+1वें मिनट) ने दूसरे हाफ में दो गोल किए और गिरोड के गोल में असिस्ट भी किया।

लेवांडोव्स्की ने पौलेंड के लिए किया गोल

पोलैंड के लिए सांत्वना गोल उसके करिश्माई स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवांडोव्स्की (90+9वें मिनट) ने पेनल्टी पर किया। पहले हाफ से एक मिनट पूर्व गिरोड फ्रांस के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले फुटबॉलर बन गए और उन्होंने थिएरी ऑनरी (123 मैच में 51 गोल) को पीछे छोड़ दिया। 36 वर्षीय गिरोड के 117 मैचों में 52 गोल हो गए हैं। ग्रुप डी के शुरुआती मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4-1 की जीत में वह ऑनरी की बराबरी पर आए थे। एमबापे ने बॉक्स के अंदर गिरोड को गेंद दी जिन्होंने बाए पैर से शानदार शॉट लगाकर रिकॉर्ड गोल दागा और फ्रांस को 1-0 से आगे कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here