Explosion : बुलडोजर के टायर फटने से दो लोग की मौत

रायपुर

राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा हो गया। राजधानी के औद्योगिक इलाके सिलतरा में गुरुवार को बुलडोजर के एक टायर में हवा भरने के दौरान टायर फटने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में मृत दोनों लोग एमपी के सतना जिले के रहने वाले थे। टायर फटने से इतनी तेज आवाज हुई और हवा इतनी तेजी से बाहर निकली कि हवा भर रहे दोनो लोग हवा में उड़ गए।

एक मजदूर के हाथ के तो चिथड़े उड़ गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा धनकुल स्टील नाम के एक प्लांट में हुआ है। लोडिंग वगैरह के काम के लिए यहां बुलडोजर रखा गया था। जिसके टायर में दो लोग हवा भर रहे थे। हवा भरते-भरते प्रेशर इतना बढ़ गया कि धमाके के साथ टायर फट गया। हवा डालने का काम कर रहे राजपाल सिंह और प्रांजल नामदेव इसकी चपेट में आ गए। फटे टायर से टकराने की वजह से दोनों का सिर फट गया। काफी खून बह जाने की वजह से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास और भी कर्मचारी मौजूद थे, धमाके की वजह से भाग कर उन्होंने अपनी जान बचाई।

राजपाल और प्रांजल को बचने का मौका नहीं मिला। CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि दोनों कर्मचारी बुलडोजर के टायर को खोल कर उसके ऊपर बैठकर हवा डाल रहे थे। एक कर्मचारी हवा भर रहा था तो दूसरा टायर के प्रेशर को देख रहा था। सिलतरा चौकी की पुलिस के मुताबिक मारे गए दोनों कर्मचारी मध्यप्रदेश के सतना के रहने वाले हैं।  इनके परिजनों को इस घटना की जानकारी दी जा रही है। फिलहाल दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। CCTV फुटेज की भी जांच की जा रही है, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here