नई दिल्ली | Assembly Election 2023 Exit Poll: छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम… पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में मतदान हो चुका है। तेलंगाना में वोटिंग खत्म होने के साथ ही एग्जिट पोल के आंकड़े आ गए हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल में राजस्थान और मध्य प्रदेश में बीजेपी को बढ़त मिलने का अनुमान लगाया गया है।
छत्तीसगढ़ की जनता ने भरोसा पर भरोसा किया या फिर गारंटी पर विश्वाश किया यह तीन दिसंबर को सब के सामने होगा ।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही है। वहीं तेलंगाना में कांग्रेस अच्छी स्थिति में है। कांग्रेस की सत्ता इस वक्त राजस्थान और छत्तीसगढ़ में है, जबकि बीजेपी की सरकार मध्य प्रदेश में है। MNF के ज़ोरमथांगा मिजोरम के मुख्यमंत्री हैं और BRS के के. चंद्रशेखर राव तेलंगाना में सत्ता में हैं। पांच राज्यों के चुनावी नतीजे विपक्ष के I.N.D.I.A. गठबंधन के लिए भी बेहद अहम साबित होने वाले हैं। एग्जिट पोल से चुनाव नतीजों और 2024 के महत्वपूर्ण आम चुनाव पर इसके प्रभाव के संकेत मिलने की संभावना है। इसे लोकसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल मुकाबला माना जा रहा है। पांच राज्यों- मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होनी है। नतीजों से पहले सभी एजेंसियों के एग्जिट पोल देखिए।
Read More मतगणना के लिए भाजपा ने की समुचित व्यवस्था की मांग, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मिला प्रतिनिधि मंडल
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 का एग्जिट पोल
चैनल/एजेंसी | कांग्रेस | बीजेपी | अन्य |
न्यूज18-MATRIZE | 46 | 41 | 3 |
एबीपी-सी वोटर | 41-53 | 36-48 | 0-4 |
इंडिया टीवी सीएनएक्स | 46-56 | 30-40 | 00 |
न्यूज 24- टुडे चाणक्य | 57 ± 8 | 33 ± 8 | 00 ± 3 |
इंडिया टुडे- माई एक्सिस | 40-50 | 36-46 | 1-5 |
टाइम्स नाउ- ETG | 48-56 | 32-40 | 2-4 |
रिपब्लिक टीवी- जन की बात | 42-53 | 34-45 | 3 |
चैनल/एजेंसी | बीजेपी | कांग्रेस | अन्य |
न्यूज18-MATRIZE | 116 | 111 | 3 |
एबीपी-सी वोटर | 88-112 | 113-137 | 02-08 |
TV9 पोलस्टार | 106-116 | 111-121 | 0-6 |
सीएनएक्स | 118-130 | 97-107 | 0 |
इंडिया टुडे- माई एक्सिस | 140-162 | 68-90 | 0-3 |
रिपब्लिक टीवी- जन की बात | 118-130 | 97-107 | 0-2 |
न्यूज24-टुडेज चाणक्य | 151±12 | 74±12 | 5±4 |
चैनल/एजेंसी | बीजेपी | कांग्रेस | अन्य |
न्यूज18-MATRIZE | 111 | 74 | 14 |
ABP News | 94-114 | 71-91 | 09-19 |
टुडेज चाणक्य | 89 ± 12 | 101 ± 12 | 9 ± 7 |
टाइम्स नाउ-ETG | 108-128 | 56-72 | 13-21 |
TV9-पोलस्टार | 100-110 | 90-100 | 5-15 |
इंडिया टुडे- माई एक्सिस | 80-100 | 86-106 | 9-18 |
रिपब्लिक टीवी- जन की बात | 100-122 | 62-85 | 14-15 |
दैनिक भास्कर | 95-115 | 105-120 | 0-15 |
तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 का एग्जिट पोल
चैनल/एजेंसी | बीआरएस | बीजेपी+ | कांग्रेस+ | AIMIM/अन्य |
एबीपी-सी वोटर | 46 | 9 | 57 | 7 अन्य |
इंडिया टीवी सीएनएक्स | 31-47 | 2-4 | 63-79 | 5-7 |
इंडिया टुडे- माई एक्सिस | 48-58 | 5-10 | 49-56 | अन्य 6-8 |
टुडेज चाणक्य | 33 ± 9 | 7 ± 5 | 71 ± 9 | अन्य 8 ± 3 |
जन की बात | 46-56 | 4-9 | 58-68 | 5-7 |
मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023 का एग्जिट पोल
चैनल/एजेंसी | MNF | ZPM | अन्य |
MATRIZE | 17-22 | 7-12 | बीजेपी 1-2, कांग्रेस 7-10 |
एबीपी-सी वोटर | 15-21 | 12-18 | 0-5 |
टाइम्स नाउ-ETG | 14-18 | 10-14 | कांग्रेस 9-13, बीजेपी 0-2 |
इंडिया टीवी सीएनएक्स | 14-18 | 12-16 | कांग्रेस 8-10, बीजेपी 0-2 |
जन की बात | 10-14 | 15-25 | कांग्रेस 5-9, बीजेपी 0-2 |