निदेशक तरणीकांति ने नालंदा परिसर, बीपीओ सेंटर और नवगुरूकुल संस्था का किया अवलोकन
रायपुर | लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के निदेशक श्री श्रीराम तरणीकांति आज राजधानी के विभिन्न संस्थानों का भ्रमण किया। उन्होंने नालंदा परिसर, बीपीओ सेंटर और नवगुरूकुल संस्था का अवलोकन किया। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वद्वीप उपस्थित थे। कलेक्टर ने तरणीकांति का प्रतीक चिन्ह और राजकीय गमछा पहनाकर सम्मान किया।
श्री श्रीराम तरणीकांति राजधानी के नालंदा परिसर में विभिन्न व्यवस्थाओं, शुल्क इत्यादि का जायजा लिया और सराहना की। परिसर में स्थित लाइब्रेरी में विद्यार्थियों के एंट्री और प्रवेश प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों से चर्चा भी की। साथ ही उन्हें बीच-बीच में एक्स्ट्रा कैरीकुलम एक्टिविटी जोड़ने का सुझाव भी दिया।
डॉ. गौरव सिंह ने यह बताया कि यह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले की युवाओं के लिए उपयुक्त स्थान है और अपने नाम के अनुकुल प्रेरणादायी है। पिछले कुछ वर्षों में यहां से जुडे़। युवाओं ने सीजी पीएससी, यूपीएससी जैसे परीक्षाओं में सफलता हासिल की है। इसी परिसर में कल्चरल सेंटर का निर्माण किया जा रहा है।
नालंदा परिसर
ललित कला से जुड़े कलाकारों को मंच दिया जाएगा। जिसके माध्यम से बच्चों को विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षण दे सकेंगे। नांलदा परिसर के नोडल अधिकारी केदार पटेल ने प्रतीक चिन्ह भेंट की। साथ ही लाइब्रेरी की इंचार्ज श्रीमती मंजूला जैन ने स्वयं के द्वारा लिखित पांडुलिपियों के डिजिटली करण कर उनको सुरक्षित रखने के बारे में आधारित पुस्तक भेंट की।
श्री श्रीराम तरणीकांति फुण्डहर स्थित नवगुरूकुल संस्था का भी अवलोकन किया और प्रशिक्षणार्थियों से मुलाकात की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पढ़ाई कीजिए सिर्फ डिग्रीयों के लिए पढ़ाई मत कीजिए। जिसका अध्ययन कर रहें हैं, आत्मसात करिए। उन्होंने सत्या नडेला का उदाहरण देते हुए कहा कि समय का प्रबंधन करें। जो सीख रहें हैं उसे आब्जर्व करके देखें। उन्होंने नवगुरूकुल की सराहना करते हुए कहा कि यहां आप लोगों में उत्साह है मेहनत करते रहिए, सफलता मिलेगी। श्री श्रीराम तरणीकांति मल्टी लेबल पार्किंग स्थित बीपीओ सेंटर गये और युवाओं से मुलाकात कर उनकी कार्य प्रणाली जानकारी ली।
रायपुर, 27 जुलाई 2026: Matruchhaya Seva Bharati: महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े रायपुर के कोटा स्थित सेवा भारती...
रायपुर, 27 जुलाई 2026: Children gaining strength of self-reliance: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा को केवल विद्यालय तक सीमित न...
रायपुर, 27 जुलाई 2026: Kargil Vijay Diwas Tribute-paying Event: पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के सभागृह में आज 'कारगिल विजय दिवस' के अवसर पर...
बस्तर: Bailadila Kabaddi League Season-1: नवरत्न कंपनी एनएमडीसी द्वारा अपने नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत आयोजित बैलाडीला कबड्डी लीग सीजन-1 का रविवार को...