Dil Mil Gaye first look : ‘दिल मिल गए’ का फर्स्ट लुक रिलीज

Dil
Dil Mil Gaye first look released

मुंबई, 16 नवंबर  | Dil Mil Gaye first look : रोमांटिक फिल्म दिल मिल गए का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। फिल्म दिल मिल गये में चार दोस्तों की कहानी है। इस फिल्म का ऑफिशल ट्रेलर यशी फिल्म पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म के निर्देशक राजीव रंजन दास है जबकि निर्माता जय यादव, महेश उपाध्याय, प्रमोद मिश्रा और कविता जायसवाल है। यह फिल्म जय यादव फिल्म और एस आर वी प्रोडक्शन हाउस प्रस्तुत की गयी है।फिल्म दिल मिल गए के निर्देशक राजीव रंजन दास ने कहा कि हमने यह फिल्म बेहद ही खूबसूरती से बड़े कैमरे पर उतारने की कोशिश की है। उसका स्क्रीन प्ले और कथानक बेहद कमाल का है। मुझे उम्मीद है ऐसी दर्शकों को यह बेहद पसंद आने वाली है। फिल्म में सभी कलाकारों ने बेहद खूबसूरती के साथ काम किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 17 नवंबर को शाम 6 बजे जी बाईस्कोप पर होगा।

दिल मिल गये में जय यादव, निहारिका पवार, रितिका शर्मा, शरद वर्मा, देव सिंह, प्रकाश जैस, अयाज खान, श्रद्धा नवल,हीरा लाल यादव, बबलू खान, मयंक कौशल, धर्मेंद्र श्रीवास्तव,राजेश गुप्ता मुख्य भूमिका में हैं। बाल कलाकार राज मिश्रा, रौनक मिश्रा, अदिति यादव(टिमटिम) आयुषी सिंह (अप्सरा) हैं। कार्यकारी निर्माता महेश उपाध्याय एवं आशीष दुबे हैं। संगीत विष्णु मिश्रा, करन वाही है। गीतकार शेखर मधुर, राजू राजा आयांकन संतोष पाल व डी. के. शर्मा हैं। नृत्य सुदाम मिंज एवं प्रदीप शार्दुल का है।

दिल मिल गए का फर्स्ट लुक रिलीज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here