खेल
CWG 2022: बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के आखिरी दिन भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। पहली पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन ने महिला व पुरष एकल में गोल्ड जीतकर भारत का मान बढ़ाया। अब शटलर सात्विक साईं राज रंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने मिक्सड डबल में गोल्ड अपने नाम किया है। साथ ही टेबल टेनिस में अचंता शरत कमल ने भी गोल्ड पर कब्जा किया। हॉकी में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के सामने 0-7 से शिकस्त झेलनी पड़ी। इसके साथ ही भारत के नाम पदकतालिका में कुल 22 गोल्ड मेडल हो गए हैं।
सरत कमल ने टेबल टेनिस में जीता गोल्ड। भारत के नाम हुए कुल 22 स्वर्ण
बैडमिंटन से एक के बाद एक अच्छी खबर आई। पहले पीवी सिंधु ने महिला एकल में गोल्ड अपने नाम किया। फिर लक्ष्य सेन ने भी पुरुष एकल में मलेशिया के टेंज यांग एंज को हराकर गोल्ड पर कब्जा किया। पहला सेट 19-21 से गंवाने के बाद लक्ष्य ने 21-9 से वापसी करते हुए एकतरफा जीत दर्ज की। इससे पहले पीवी सिंधु ने कनाडा की मिशेली ली को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया है। सिंधु ने मिशेली को पहले सेट में 21-15 से मात दी। इसके बाद दूसरे सेट के दौरान भी सिंधु का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। उन्होंने इस सेट में कनाडा की शटलर को 21-13 से हराया। इसके साथ ही भारत ने पदकतालिका में एक स्थान की बढ़त के साथ चौथा स्थान प्राप्त कर लिया है। न्यूजीलैंड अब पांचवें स्थान पर खिसक गया है।
पुरष हॉकी टीम को सिल्वर से करना पड़ा संतोष। फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया से भारत को 0-7 से हार झेलनी पड़ी ।