Current Affairs दिसम्बर 2022 : भारत एवं विश्व पर आधारित नवीनतम समसामयिकी घटनाक्रम

curent
Current Affairs November 2023: General knowledge of current events based on world and India

दिसम्बर 2022 समसामयिकी घटना चक्र हिंदी में: (December 2022 Current Affairs ) इस अध्याय में आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के दृष्टिकोण से दिसम्बर 2022 माह में भारत एवं विश्व पर आधारित नवीनतम समसामयिकी घटनाक्रम की जानकारी दी गयी है। यहाँ आप भारत और विश्व के विभिन्न क्षेत्रों जैसे: नियुक्ति, इस्तीफा, खेल और खिलाड़ी, राजनीति, पुरस्कार और सम्मान, महत्वपूर्ण दिवस, निधन, रिपोर्ट्स, व्यापार, योजना, राजनीति, शिक्षा, पुस्तक और लेखक, अर्थव्यवस्था, दुर्घटना, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, भूगोल, रिकार्ड्स, समझौता, सम्मलेन एवं मनोरंजन आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण समसामयिकी घटनाक्रम के बारे में सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है।

जुआरी ब्रिज (Zuari Bridge)
31 December 2022 | Inauguration Current Affairs
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 31 दिसंबर 2022 को भारत के दूसरे सबसे लंबे केबल वाले आठ-लेन जुआरी ब्रिज का उद्घाटन किया। यह पुल 1,225 मीटर (4,019 फीट) लंबा है। इस पुल का उपयोग जुआरी नदी पर पणजी और मडगांव के बीच एक एक्सप्रेसवे के रूप में किया जाएगा।

हीराबेन मोदी (Heeraben Modi)
30 December 2022 | Person Current Affairs
पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का निधन 30 दिसंबर 2022 को हुआ था. पीएम मोदी ने ट्वीट कर मां को श्रद्धांजलि दी. हीराबेन ने साल 2022 में 18 जून को अपना 100वां जन्मदिन मनाया।

हीराबेन मोदी (Heeraben Modi)
30 December 2022 | Person Current Affairs
पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का निधन 30 दिसंबर 2022 को हुआ था. पीएम मोदी ने ट्वीट कर मां को श्रद्धांजलि दी. हीराबेन ने साल 2022 में 18 जून को अपना 100वां जन्मदिन मनाया।

हीराबेन मोदी (Heeraben Modi)
30 December 2022 | Person Current Affairs
पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का निधन 30 दिसंबर 2022 को हुआ था. पीएम मोदी ने ट्वीट कर मां को श्रद्धांजलि दी. हीराबेन ने साल 2022 में 18 जून को अपना 100वां जन्मदिन मनाया।

ढाका मेट्रो रेल (Dhaka Metro Rail)
29 December 2022 | Inauguration Current Affairs
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने ढाका में पहली मेट्रो रेल का उद्घाटन किया 29 दिसंबर 2022 से सेवा का उपयोग करना शुरू कर दिया। दियाबारी और अगरगांव स्टेशनों के बीच पहली यात्रा के लिए मेट्रो ट्रेन को ढाका में हरी झंडी दिखाई गई।

उत्तर प्रदेश के दो स्थानों का नाम बदला (Name of Two Places of Uttar Pradesh Changed)
28 December 2022 | Agreement Current Affairs
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश में दो स्थानों के नाम बदलने पर अपनी सहमति दी। गोरखपुर जिले नगर वरीयता परिषद ‘मुंडेरा बाजार’ का नाम ‘चौरी-चौरा’ और देवरिया जिले के ‘तेलिया अफ़गान’ गाँव का नाम धारणा ‘तेलिया शुक्ला’ करने के लिए मंत्रालय द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया गया है।

6वीं एलीट राष्ट्रीय महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप विजेता 2022 (6th Elite National Women’s Boxing Championship Winner 2022)
27 December 2022 | Sports Current Affairs
लवलीना बोरगोहेन और निकहत ज़रीन ने भोपाल में राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीते हैं। 27 दिसंबर 2022 को आयोजित महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप में फाइनल में लवलीना ने सर्विसेज की अरुंधति चौधरी को और निखत ने रेलवे की अनामिका को हराया।

वीर बाल दिवस 2022 (Veer Bal Diwas 2022)
26 December 2022 | Special Day Current Affairs
भारत में हर साल 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया जाने वाला है। वीर बाल दिवस 2022 श्री गुरु गोबिंद सिंह के पुत्रों साहिबजादा बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी की शहादत का प्रतीक है ।

क्रिसमस क्यों मनाया जाता है (Why is Christmas Celebrated)
25 December 2022 | Special Day Current Affairs
हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस डे के रूप में मनाया जाता है यह खासतौर पर ईसाई धर्म का त्योहार है, लेकिन हर धर्म के लोग इस दिन को धूम धाम से मनाते हैं और इसे बड़ा दिन भी कहा जाता है|

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस (National Consumer Day)
24 December 2022 | Special Day Current Affairs
हर साल भारत 24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है। यह दिन सभी उपभोक्ताओं को उनकी शक्तियों और अधिकारों से अवगत कराने के लिए मनाया जाता है।

राष्ट्रीय किसान दिवस 2022 (National Farmers Day 2022)
23 December 2022 | Special Day Current Affairs
भारत में राष्ट्रीय किसान दिवस हर साल 23 दिसंबर को भारत के 5 वें प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन पर मनाया जाता है, जो एक किसान नेता थे जिन्होंने भारतीय किसानों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई नीतियां शुरू कीं। यह विभिन्न कार्यक्रमों, वाद-विवादों, सेमिनारों, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं, चर्चाओं, कार्यशालाओं, प्रदर्शनियों, निबंध लेखन प्रतियोगिताओं और कार्यों के आयोजन के द्वारा मनाया जाता है।

राष्ट्रीय गणित दिवस का इतिहास (History of National Mathematics Day)
22 December 2022 | Special Day Current Affairs
भारत में प्रतिवर्ष 22 दिसम्बर को राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस को महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की समृति में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य देश में विद्यार्थियों तथा युवाओं को गणित पढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

भारत का पहला ग्रीन स्टील ब्रांड (कल्याणी फॉरेस्टा) 2022 (Indias First Green Steel Brand (Kalyani Foresta) 2022)
21 December 2022 | Geography Events Current Affairs
केंद्रीय इस्पात मंत्री, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 21 दिसंबर 2022 को नई दिल्ली में भारत का पहला ग्रीन स्टील ब्रांड कल्याणी फॉरेस्टा लॉन्च किया। अपनी तरह के इस पहले स्टील का निर्माण पुणे स्थित स्टील कंपनी कल्याणी ग्रुप द्वारा किया गया है, जो जो जीरो-कार्बन फुटप्रिंट पर आधारित है|

अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस (International Human Solidarity Day)
20 December 2022 | Special Day Current Affairs
संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष 20 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस का उद्देश्य एकता और भाईचारे को बढ़ाकर विभिन्न देशों के बीच आपसी सहयोग को बढ़ावा देना है। साथ ही, सतत विकास और समावेशी विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने में अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस (International Human Solidarity Day)
20 December 2022 | Special Day Current Affairs
संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष 20 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस का उद्देश्य एकता और भाईचारे को बढ़ाकर विभिन्न देशों के बीच आपसी सहयोग को बढ़ावा देना है। साथ ही, सतत विकास और समावेशी विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने में अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

फीफा विश्व कप 2022 (Fifa World Cup 2022)
19 December 2022 | Sports Current Affairs
कतर में फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में अर्जेंटीना की टीम 36 साल बाद फ्रांस को 4-2 से हराकर वर्ल्ड चैंपियन बनी। इस विश्व कप में लियोनेल मेसी ने सात गोल किए और एम्बाप्पे ने आठ गोल किए और एम्बाप्पे ने गोल्डन बूट जीता।

अंतरराष्ट्रीय अल्पसंख्यक अधिकार दिवस (International Minority Rights Day)
18 December 2022 | Special Day Current Affairs
विश्वभर में प्रत्येक वर्ष 18 दिसम्बर को “अंतरराष्ट्रीय अल्पसंख्यक अधिकार दिवस” मनाया जाता है। यह दिवस प्रति वर्ष 1992 से सयुंक्त राष्ट्र संघ द्वारा अल्पसंख्यक समुदायों के अधिकारों की रक्षा, राष्ट्र निर्माण में योगदान के रूप में चिह्न्ति कर अल्पसंख्यकों के क्षेत्र विशेष में ही उनकी भाषा, जाति, धर्म, संस्कृति, परंपरा आदि की सुरक्षा को सुनिश्चित करने हेतु मनाया जाता है।

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (Pradhan Mantri Kaushal Vikas Yojana)
17 December 2022 | Scheme Current Affairs
अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री कौशल को काम कार्यक्रम (पीएमकेकेके) का नाम बदलकर प्रधानमंत्री कौशल को काम कार्यक्रम (पीएमकेकेके) कर दिया गया है।

विजय दिवस का इतिहास, उत्सव, महत्व (Vijay Diwas History, Celebration and Significance )
16 December 2022 | Special Day Current Affairs
बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में पाकिस्तान पर भारत की जीत के उपलक्ष्य में राष्ट्र 16 दिसंबर को विजयदिवस मना रहा है। इस दिन, युद्ध नायकों के बलिदान को याद किया जाता है और उन्हें भरपूर श्रद्धांजलि दी जाती है।

भारत का 36वां राफेल विमान (India’s 36th Rafale Aircraft)
15 December 2022 | Agreement Current Affairs
15 दिसंबर 2022 को भारत देश में आखिरी विमान उतरने के साथ ही भारत को फ्रांस से सभी 36 राफेल विमान मिल गए हैं। राफेल भारत पहुंचने के लिए फ्रांस से उड़ान भरने के बाद यूएई वायु सेना के टैंकर विमान से ईंधन भरकर भारत में उतरा।

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस (National Energy Conservation Day)
14 December 2022 | Special Day Current Affairs
14 दिसंबर 2022 को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया गया जिसका उद्देश्य ऊर्जा दक्षता और संरक्षण में देश की उपलब्धियों को प्रदर्शित करना है।

श्रीअरबिंदो 150वीं जयंती (Sri Aurobindo’s 150th Birth Anniversary)
13 December 2022 | Special Day Current Affairs
प्रधानमंत्री 13 दिसंबर, 2022 को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए श्री अरबिंदो की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम आजादी का अमृत उत्सव के तहत पुदुचेरी में कंबन कला संगम में आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री अरबिंदो की 150वीं जयंती पर उनके सम्मान में एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी किया।

मनोहर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (Manohar International Airport)
12 December 2022 | Inauguration Current Affairs
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 दिसंबर 2022 को गोवा में मोपा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया, जिसका नाम पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के नाम पर रखा गया है। हवाई अड्डे का विकास GMR गोवा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (GGIAL), एक विशेष प्रयोजन वाहन (SPV) द्वारा किया गया है। इसे ₹ 3,000 करोड़ (US$380 मिलियन) की लागत से बनाया गया है।

Read More : Current Affairs जून 2023 : भारत एवं विश्व पर आधारित नवीनतम समसामयिकी घटनाक्रम

मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे (Mumbai-Nagpur Expressway)
11 December 2022 | Inauguration Current Affairs
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 दिसंबर 2022 को मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। इस एक्सप्रेस-वे का निर्माण 49,250 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है. यह 701 किलोमीटर लंबा है और 11 जिलों के 392 गांवों से होकर गुजरता है।

फेडरल रिज़र्व बैंक की प्रथम महिला उपराष्ट्रपति (First woman vice president of the Federal Reserve Bank)
10 December 2022 | Appointments Current Affairs
न्यूयॉर्क के फेडरल रिजर्व बैंक ने भारतीय मूल की बीमा दिग्गज सुष्मिता शुक्ला को पहली बार अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है। स्काइप प्रेसिडेंट के रूप में 54 वर्षीय शुक्ला संस्था की दूसरी सबसे बड़ी अधिकारी होंगी।

भारत में खेल विकास के लिए विभिन्न योजनाएँ (Various Schemes for Sports Development in India)
9 December 2022 | Sports Current Affairs
युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने 9 दिसंबर 2022 को कहा कि देश भर में अगले साल 15 अगस्त तक एक हजार खेलो इंडिया केंद्र खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन एक हजार केंद्रों में से 733 केंद्र पहले ही स्वीकृत किए जा चुके हैं।

गुजरात विधान सभा चुनाव 2022 (Gujarat Assembly Election 2022)
8 December 2022 | Politics Current Affairs
गुजरात विधानसभा 2022 चुनाव में बीजेपी ने गुजरात में बीजेपी को 182 में से 158 सीटों पर जीत मिली है, कांग्रेस की बदहाली सिर्फ 16 और आम आदमी पार्टी 4 सीटे मिली। मोदी ने कहा कि यह गुजरात की जीत है। यह विकास और जनता के विश्वास की जीत है।

दिल्ली एमसीडी चुनाव परिणाम 2022 (Delhi MCD Election Result 2022)
7 December 2022 | Politics Current Affairs
दिल्ली एमसीडी चुनाव परिणाम 2022 अपडेट: दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 250 वार्डों में से 134 सीटों पर जीत हासिल की, 15 साल में पहली बार एमसीडी पर शासन करने वाली भारतीय जनता पार्टी को हराया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here