मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऋषिकेश एम्स में अपनी मां से की मुलाकात

CM Yogi
CM Yogi

उत्तर प्रदेश: रविवार को उत्तर प्रदेश के CM Yogi ने ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का दौरा किया। वहां उन्होंने छठवीं मंजिल के जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती अपनी माता, सावित्री देवी से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

एम्स में हुआ स्वागत

योगी आदित्यनाथ के एम्स पहुंचने पर संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह, चिकित्सक, फैकल्टी सदस्य और अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले एम्स निदेशक से अपनी मां के स्वास्थ्य और उपचार संबंधी जानकारी ली।


Read More: 50 Amazing General Knowledge questions and answers about reptiles


CM Yogi मां के पास बिताए 30 मिनट

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी जिरियाट्रिक वार्ड में अपनी मां के पास पहुंचे। उन्होंने वार्ड में करीब 30 मिनट अपनी मां के साथ बिताए। विदित हो कि बीते कुछ समय से सावित्री देवी का इलाज एम्स ऋषिकेश में चल रहा है, जिसके लिए उन्हें नियमित रूप से चेकअप के लिए अस्पताल आना पड़ता है।

मां के स्वास्थ्य की जानकारी

योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी को वृद्धावस्था संबंधी समस्याओं के कारण इस महीने दूसरी बार जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती किया गया है। एम्स प्रशासन के अनुसार, पिछली बार उन्हें आंखों में संक्रमण की समस्या हुई थी।

भावुक हुए CM Yogi और उनकी मां

अपनी मां से मिलते समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भावुक हो गए। मां को भी अपने बेटे को देखकर भावुक होते देखा गया।

गोरखपुर से ऋषिकेश पहुंचे मुख्यमंत्री

रविवार को योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से सीधे ऋषिकेश पहुंचे। उन्होंने लगभग 20 मिनट अपनी मां के साथ बिताए, उनका हालचाल पूछा और एम्स के निदेशक से उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली।

गौरतलब है कि सावित्री देवी (85) की आंखों में परेशानी के चलते 7 जून से एम्स में भर्ती हैं और उनका जिरियाट्रिक वार्ड में इलाज चल रहा है। शनिवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सावित्री देवी से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here