संविधान की प्रस्तावना का सीएम साय ने जनसमूह के साथ किया सामूहिक वाचन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” कार्यक्रम में हुए शामिल

0
48
CM Say reading Constitution
CM Say reading Constitution

रायपुर, 26 नवंबर । CM Say reading Constitution : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 75वें संविधान दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित टाउन हॉल में आयोजित “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” कार्यक्रम में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री साय ने संविधान के प्रति निष्ठा व्यक्त की

CM Say reading Constitution : मुख्यमंत्री साय ने उपस्थित जनसमूह के साथ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया और संविधान के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संविधान दिवस पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने संविधान पर आधारित लघु फिल्म भी देखी और जनप्रतिनिधियों के साथ इस अवसर को यादगार बनाने के लिए सेल्फी ली।

CM Say reading Constitution : संविधान की प्रस्तावना का सीएम साय ने जनसमूह के साथ किया सामूहिक वाचन

विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत

CM Say reading Constitution : मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत सदैव संविधान में आस्था रखते हुए आगे बढ़ रहा है। संविधान प्रत्येक नागरिक को स्वतंत्रता के साथ अपनी बात रखने का अधिकार देता है और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सुनिश्चित करता है। उन्होंने कहा कि विधायक और सांसद जैसे पदों पर आम नागरिकों का पहुँचना संविधान की ही उदार, समावेशी और लोकतांत्रिक व्यवस्था का परिणाम है।

छत्तीसगढ़ से भारत के संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका

CM Say reading Constitution : मुख्यमंत्री ने संविधान निर्मात्री सभा में देश के सभी क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के संविधान निर्माण अमूल्य योगदान दिया को स्मरण किया। उन्होंने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ से भारत के संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वरिष्ठजनों का स्मरण करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की यह ऐतिहासिक भागीदारी आज भी गर्व का विषय है और इन महान जनप्रतिनिधियों की विचारशीलता, लोकतांत्रिक मूल्य और राष्ट्रनिर्माण की दृष्टि सदैव प्रेरणा देती रहेगी।

CM Say reading Constitution : प्रबुद्धजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित

इस अवसर पर विधायक राजेश मूणत, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक  सुनील सोनी, संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


Read More :  सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले ने प्रेस वार्ता में विभाग की दो वर्षों की उपलब्धियाँ साझा कीं

#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार