Chhindwara Big News : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छिन्दवाड़ा की दु:खद घटना पर शोक व्यक्त किया

न्यूज डेस्क/ by kuldeep shukla

Chhindwara Big News
Chhindwara Big News

भोपाल| Chhindwara Big News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिन्दवाड़ा में एक युवक द्वारा परिवार के 8 लोगों की हत्या कर स्वयं आत्महत्या करने की हृदय विदारक घटना पर गहन शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मैं दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ हूँ।

राज्य सरकार द्वारा पीड़ित परिवार की पूर्ण सहायता की जाएगी। उन्होंने मृतक परिवार को दस लाख रुपए और घायल बालक के इलाज के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घटना की जाँच के निर्देश दिये हैं।


यह भी देखें: Pandit Pradeep Mishra: जब तक भगवान शिव छोली न भर दें तब तक दरवाजा छोडऩा मत, एक न एक दिन आपको जरुर देंगे


घटना की विस्तृत जांच होगी

Chhindwara Big News : मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके आज छिन्दवाड़ा पहुंचीं और उन्होंने घटनास्थल ग्राम बोदल कछार पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। मंत्री श्रीमती ऊइके ने प्रभावित परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी।

मंत्री श्रीमती उईके ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी

Chhindwara Big News : अपर मुख्य सचिव विनोद कुमार, आई.जी.  अनिल कुशवाहा, डी.आई.जी.  सचिन अतुलकर, जबलपुर संभाग के आयुक्त अभय कुमार वर्मा, कलेक्टर शीलेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री मौजूद थे।

Chhindwara Big News : छिंदवाड़ा की घटना से प्रभावित पीड़ित परिवार को मिलेगी पूर्ण सहायता

Chhindwara Big News : उल्लेखनीय है कि इस हादसे में परिवार की दो बहनें बच गईं हैं, जो विवाहित थीं और अपने ससुराल में थीं। मृतकों की अंत्येष्टि के लिए 10-10 हजार की राशि और तत्कालीन सहायता के तौर पर 50-50 हजार रुपए और घायल के तत्काल इलाज के लिए 50 हजार की सहायता राशि के चेक पीएचई मंत्री श्रीमती उईके ने पीड़ित परिवार की बहनों को सौंपे। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया।


यह भी देखें: Public Relations : जनसम्पर्क अभियान क्या है ?


Chhindwara Big News : उल्लेखनीय है कि छिंदवाड़ा जिले के तामिया ब्लॉक के बोदल कछार गांव में कल रात एक युवक ने अपने परिवार के 8 सदस्यों की हत्या करके खुद फांसी लगा ली थी। प्रारंभिक जाँच में आरोपी मृतक युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here