Cg Culture : पंडित सुन्दरलाल शर्मा सम्मान एवं चक्रधर सम्मान हेतु प्रविष्टियां 11 अक्टूबर 2021 तक आमंत्रित

रायपुर.
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा साहित्य/आंचलिक साहित्य के क्षेत्र में दीर्घ साधना तथा उपलब्धियों को सम्मानित करने, मान्यता देने एवं प्रतिष्ठित करने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय ‘पं. सुन्दरलाल शर्मा सम्मान‘ स्थापित किया गया है। इसके लिए प्रविष्टियां/अनुशंसाएं आमंत्रित की गई है। प्रविष्टियां संबंधी जानकारी विभागीय वेबसाईट www.cgculture.in पर देखी जा सकती है। प्रविष्टियों की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर 2021 है। प्रविष्टियां विभाग के मेल आईडी rajyaalankaranculture@gmail.com पर स्वीकार की जाएंगी।
संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार चयन समिति की अनुशंसा पर शासन द्वारा अंतिम रूप से घोषित एक व्यक्ति/संस्था को दो लाख रूपये नगद और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। सम्मान के लिए निम्नानुसार अपेक्षाओं की पूर्ति करते हुए प्रविष्टियां ईमेल पर आमंत्रित की जाती है। स्वयं अथवा आपके द्वारा सम्मान हेतु नामंकित किए जाने वाले साहित्यकार/संस्था का नाम, पूर्ण परिचय व पता, साहित्य/आंचलिक साहित्य के क्षेत्र में किए गए कार्यो का सप्रमाण विवरण, पूर्व में कोई अन्य सम्मान प्राप्त हुआ हो तो उसका विवरण, चयन होने की स्थिति में सम्मान ग्रहण करने के संबंध में संबंधित साहित्यकार/संस्था की लिखित सहमति आवश्यक होगी। प्रविष्टियों के लिए ई मेल में विषय-‘पं. सुन्दरलाल शर्मा सम्मान 2021‘ स्पष्ट अंकित किया जावे। मेल का आकार 10 एम.बी. तथा पीडीएफं, इमेज सहित ए-4 साई कुल 20 पेज अधिकतम स्वीकार होंगी। प्रस्तुत की गई प्रविष्टियां के संबंध में कोई भी पत्रचार मान्य नहीं होगा।
चक्रधर सम्मान हेतु प्रविष्टियां 11 अक्टूबर 2021 तक आमंत्रित.
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा छत्तीसगढ़ से संगीत एवं कला के क्षेत्र में दीर्घ साधना तथा उपलब्धियों को सम्मानित करने, मान्यता देने एवं प्रतिष्ठित करने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय चक्रधर सम्मान स्थापित किया गया है, जिसके लिए प्रविष्टियां/अनुशंसाएं आमंत्रित की गई है। प्रविष्टियां संबंधी जानकारी विभागीय वेबसाईट www.cgculture.in पर देखी जा सकती है। प्रविष्टियों की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर 2021 है। प्रविष्टियां विभाग के मेल आईडी rajyaalankaranculture@gmail.com पर स्वीकार की जाएंगी।
संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार चयन समिति की अनुशंसा पर शासन द्वारा अंतिम रूप से घोषित एक व्यक्ति/संस्था को दो लाख रूपये नगद और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। सम्मान के लिए निम्ननानुसार अपेक्षाओं की पूर्ति करते हुए प्रविष्टियां ईमेल पर आमंत्रित की जाती है। स्वयं अथवा आपके द्वारा सम्मान हेतु नामंकित किए जाने वाले कलाकार/संस्था का नाम, पूर्ण परिचय व पता, संगीत एवं कला के क्षेत्र में किए गए कार्यो का सप्रमाण विवरण, पूर्व में यदि अन्य कोई सम्मान प्राप्त हुआ हो तो उसका विवरण, चयन होने की स्थिति में सम्मान ग्रहण करने के संबंध में चयनित कलाकार/संस्था की लिखित सहमति आवश्यक होगी। प्रविष्टियों के लिए ई मेल में विषय-’चक्रधर सम्मान’ 2021स्पष्ट अंकित किया जावे। मेल का आकार 10 एम.बी. तथा पीडीएफ, इमेज सहित ए-4 साई कुल 20 पेज अधिकतम स्वीकार होंगी। प्रस्तुत की गई प्रविष्टियां के संबंध में कोई भी पत्रचार मान्य नहीं होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here