CG नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस का कब्ज़ा….मारो नगर पंचायत में कांग्रेस की बड़ी जीत…

रायपुर

नगरीय निकाय चुनावों में हुई मतगणना में आज कांग्रेस को नगर पंचायतों में बड़ी जीत हासिल हुई है। प्रदेश के 15 नगरीय निकाय के चुनावों में 6 नगर पंचायतों में चुनाव संपन्न हुए हैं जिसमें से सभी नगर पंचायतों में कांग्रेस से बहुमत का आंकड़ा पार कर गई है।

मारो नगर पंचायत में कांग्रेस 9, भाजपा 5 निर्दलीय 1 भोपालपट्टनम नगर पंचायत में कांग्रेस ने 15 की 15 सीटों पर कब्जा जमाया है, भाजपा और निर्दलीय का खाता भी नहीं खुल सका है। वहीं कोंटा नगर पंचायत में भी 15 में से 14 सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। 6 नगर पंचायतों के 90 वार्डों में से 72 में कांग्रेस ,15 भाजपा और 3 में निर्दलीयों ने जीती की है।

नगर पंचायत परिणाम

  • मारो नगर पंचायत— कांग्रेस 9, भाजपा 5, निर्दलीय 1
  • भैरमगढ़ नगर पंचायत — कांग्रेस 12, भाजपा 3 , निर्दलीय 0 
  • भोपालपट्टनम नगर पंचायत— कांग्रेस 15, भाजपा 0, निर्दलीय 0
  • कोंटा नगर पंचायत— कांग्रेस 14, भाजपा 1, निर्दलीय 0
  • प्रेम नगर पंचायत— कांग्रेस 11, भाजपा 2, निर्दलीय 2
  • नरहरपुर नगर पंचायत— कांग्रेस 11, भाजपा 4, निर्दलीय 0

छत्तीसगढ़ के 15 नगरीय निकायों के 1 हजार 345 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज हो जाएगा। सुबह 9 बजे से सभी नगरीय निकायों में काउंटिंग शुरू हो चुकी है। बीरगांव नगर निगम के स्ट्रॉन्ग रूम से मतपेटियां निकाली गई है। मत पेटी निकालने की वीडियोग्राफी कराई गई है। 40 वार्ड के लिए 186 प्रत्याशी हैं मैदान में। WhatsApp Image 2021 12 23 at 1.13.10 PM

40 टेबल में मतगणना शुरू हो गई है। 40 टेबल में 120 मतगणना कर्मचारी तैनात हैं। मतगणना कक्ष में गणना एजेंट भी मौजूद हैं। बता दें कि प्रदेश के 15 नगरीय निकायों के 370 वार्डों के लिए 20 दिसंबर को मतदान हुआ था। सभी नगरीय निकायों के मिलाकर प्रदेश में कुल 60 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हुई है। बताया जा रहा है कि कल दोपहर तीन बजे तक परिणाम सामने आ जाएंगे।

खैरागढ़ नगर पालिका में – कांग्रेस 09 , भाजपा 10 , निर्दलीय 01 

बीरगांव नगर पालिका में – कांग्रेस 15  , भाजपा 08  , अन्य 13  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here