मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित मंत्रिगणों ने सांसद बनने पर बृजमोहन अग्रवाल को किया सम्मानित

CM Honored Mr. Brijmohan agrawal

रायपुर:C.M. Sai honored Brijmohan Agarwal on becoming MP: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में स्कूल शिक्षा मंत्री एवं नवनिर्वाचित सांसद बृजमोहन अग्रवाल को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री साय ने बृजमोहन अग्रवाल को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री साय ने अग्रवाल को सांसद निर्वाचित होने पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बृजमोहन अग्रवाल देश में सर्वाधिक वोटों से जीतने वाले सांसदों में शामिल हैं।

CM Honored Mr. Brijmohan agrawal

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर मंत्री अग्रवाल द्वारा छत्तीसगढ़ के विकास के लिए किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा की वे सतत रूप से आम जनता की सेवा करते आ रहे हैं। जनता ने उन्हें ढेर सारा प्यार दिया है। इस बार उन्होंने रिकार्ड मतों से विधानसभा और लोकसभा चुनाव जीतकर जनता के बीच अपनी लोकप्रियता साबित की है।

यह भी देखें: Big Nomination Rally: विशाल नामांकन रैली में उमड़ा जनसैलाब, बृजमोहन अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन पत्र
Deputy C.M’s also honored Brijmohan Agarwal on becoming MP

उप मुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा सहित मंत्री परिषद के सदस्यों ने अग्रवाल को सम्मानित किया। बृजमोहन अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि आप लोगों के साथ मेरा हमेशा आत्मीय और अटूट रिश्ता रहेगा। उन्होंने सम्मान के लिए सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here