बजट 2026: कर्तव्य भवन से विकास का संदेश; युवा-समावेशी बजट; आर्थिक वृद्धि, जनआकांक्षाएं और सामाजिक न्याय को मिली प्राथमिकता

0
9
Budget 2026
Budget 2026

नई दिल्ली ; 2 फरवरी ।  Budget 2026 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में रिकॉर्ड नौवां केंद्रीय बजट 2026 पेश करते हुए  कहा कि माघ पूर्णिमा और गुरु रविदास जयंती के पावन अवसर पर कर्तव्य भवन में पेश किया गया यह पहला बजट तीन कर्तव्यों से प्रेरित है।

पहला कर्तव्य आर्थिक वृद्धि को तेज करना

Budget 2026 : पहला कर्तव्य उत्पादकता और प्रतिस्पर्धा बढ़ाकर आर्थिक वृद्धि को तेज करना और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है। दूसरा कर्तव्य  लोगों की आकांक्षाओं को पूरा कर उनकी क्षमता का निर्माण करना, ताकि वे भारत की समृद्धि के साझेदार बन सकें। तीसरा कर्तव्य  सबका साथ–सबका विकास के विज़न के तहत हर परिवार, समुदाय और क्षेत्र को समान अवसर सुनिश्चित करना है।

युवा शक्ति संचालित बजट

Budget 2026 : वित्त मंत्री ने कहा कि यह युवा शक्ति संचालित बजट है, जो गरीब, शोषित और वंचित वर्गों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेगा और वैश्विक बाजारों से मजबूत एकीकरण करेगा।

छह प्रमुख क्षेत्रों में हस्तक्षेप कार्यक्रम  प्रस्तावित

Budget 2026 :  उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की 2025 स्वतंत्रता दिवस घोषणा के बाद 350 से अधिक सुधार शुरू किए गए हैं, जिनमें जीएसटी सरलीकरण, श्रम संहिताएं और अनुपालन बोझ कम करना शामिल है।  पहले कर्तव्य यानी आर्थिक वृद्धि के लिए  छह प्रमुख क्षेत्रों में हस्तक्षेप कार्यक्रम  प्रस्तावित किए गए हैं।

Budget 2026 :  तीन मूल कर्तव्य
  1. आर्थिक विकास को तेज करना और वैश्विक अनिश्चितताओं में लचीलापन बढ़ाना
  2. लोगों की आकांक्षाओं को पूरा कर उनकी क्षमता बढ़ाना
  3. हर परिवार, समुदाय और क्षेत्र की संसाधनों व अवसरों तक पहुंच सुनिश्चित करना
Budget 2026 : मुख्य आर्थिक अनुमान
  • कुल व्यय: 53.5 लाख करोड़ रुपये
  • गैर-ऋण प्राप्तियां: 36.5 लाख करोड़ रुपये
  • राजकोषीय घाटा: GDP का 4.3%
  • पूंजीगत व्यय: 12.2 लाख करोड़ रुपये
  • ऋण-GDP अनुपात घटकर 55.6%

Budget 2026 : विनिर्माण और आत्मनिर्भर भारत

  • बायोफार्मा शक्ति मिशन: 5 वर्षों में 10,000 करोड़
  • सेमीकंडक्टर मिशन 2.0: डिजाइन से मैन्युफैक्चरिंग तक भारत में इकोसिस्टम
  • इलेक्ट्रॉनिक्स बजट बढ़ाकर 40,000 करोड़
  • केमिकल पार्क, रेयर मेटल कॉरिडोर और टेक्सटाइल मेगा पार्क की घोषणा

Budget 2026 : एमएसएमई और उद्योग

  • 10,000 करोड़ का SME ग्रोथ फंड
  • 200 पुराने औद्योगिक क्लस्टरों का पुनरुद्धार
  • कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग योजना (10,000 करोड़)

इन्फ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी

  • नए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर
  • 20 नए राष्ट्रीय जलमार्ग
  • सी-प्लेन सेवा को बढ़ावा, VGF स्कीम
  • 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर प्रस्तावित

ऊर्जा और पर्यावरण

  • CCUS तकनीक के लिए 20,000 करोड़
  • सस्टेनेबल ट्रांसपोर्ट और ग्रीन मोबिलिटी पर जोर

 शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल

  • 5 यूनिवर्सिटी टाउनशिप
  • हर जिले में महिला छात्रावास
  • उत्तर भारत में NIMHANS-2
  • आयुष और WHO ट्रेडिशनल मेडिसिन सेंटर का विस्तार
  • 1 लाख हेल्थ प्रोफेशनल्स और 1.5 लाख केयरगिवर्स तैयार होंगे

Budget 2026 :  कृषि और ग्रामीण विकास

  • उच्च मूल्य फसलें, मत्स्य पालन, पशुपालन को बढ़ावा
  • भारत-विस्तार: बहुभाषी AI आधारित कृषि प्लेटफॉर्म
  • काजू, कोको, नारियल को वैश्विक ब्रांड बनाने की योजना

 पूर्वोदय और पूर्वोत्तर पर फोकस

  • ईस्ट कोस्ट इंडस्ट्रियल कॉरिडोर
  • 5 पूर्वोत्तर राज्यों में पर्यटन स्थल
  • 4,000 ई-बसों की व्यवस्था
  • बौद्ध सर्किट विकास योजना

Budget 2026 : राज्यों के लिए सहायता

  • 16वें वित्त आयोग के तहत राज्यों को 1.4 लाख करोड़ रुपये अनुदान

Read More : सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला मासिक धर्म स्वच्छता अब गरिमा और जीवन के अधिकार का हिस्सा

#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार