Bruce Lee’s 82nd birthday : बॉलीवुड मार्शल आर्ट एक्सपर्ट चीता यजनेश शेट्टी ने लगातार 14वें साल मनाया ब्रूस ली का जन्मदिन

मुंबई : संजय शर्मा राज

Bruce Lee’s 82nd birthday Celebrated  : दुनिया के मशहूर ब्रूस ली का जन्मदिन यानि 27 नवंबर को देश-विदेश में लोग बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। भारत के “चीता जीत कुन डू ग्लोबल स्पोर्ट्स फेडरेशन”(सीजेकेडी) के अध्यक्ष और फिल्मों के जाने-माने मार्शल आर्ट एक्सपर्ट चीता यजनेश शेट्टी ने भी ब्रूस ली का ८२वां जन्मदिन लगातार 14वें साल भी बड़ी धूमधाम से अंधेरी (वेस्ट) में स्थित ‘सावन डांस एकेडमी हॉल’ में 27 नवंबर 2022 को मनाया। इस मौके पर बच्चों ने साथ मिलकर केक काटा गया। सभी बच्चों को नोटबुक, नाश्ता और स्कूल से संबंधित सामग्री वितरित की गई। इसके बाद बच्चों द्वारा ‘ब्रूस ली’ के जन्मदिन की बैनर बनाकर गुब्बारों के साथ आसमान में छोड़े गए। चीता यजनेश ने कहा कि बच्चों के चेहरों पर खुशी देखकर अच्छा लगा और हर युवा और मार्शल आर्टिस्ट से समाज के लिए कुछ करने का आग्रह किया। इस मौके पर चीता यजनेश शेट्टी, श्रवण शेट्टी, अमरजीत कौर शेट्टी सहित अन्य मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।

इस अवसर पर चीता यजनेश शेट्टी ने सभी का धन्यवाद किया और यजनेश ने कहा,”मार्शल आर्ट अनुशासन, समर्पण, दूसरों के लिए सम्मान आदि की प्रेरणा देता है। इसके माध्यम से लोग अपने शरीर और दिमाग को स्वस्थ रखने में सफल हो सकते हैं। यह लड़ने की कला नहीं है, बल्कि आत्मरक्षा के लिए है

इसके लिए हम सभी को ब्रूस ली का शुक्रिया अदा करना चाहिए, जिनकी वजह से मार्शल आर्ट का प्रसार हुआ और देश-विदेश में हर किसी को प्रेरणा मिलती है।”

हर साल यजनेश शेट्टी समाज, पर्यावरण, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, वन बचाओ, कोविड सुरक्षा आदि विषयों पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों में जनहित की भावना पैदा करते हैं। चीता यजनेश ने संजीव अग्रवाल,चीता सीजेकेडी के दिल्ली चेयरमैन सगीर हाइड्रोज, वाइस चेयरमैन सीमा अनेजा, जीशान गाजी खान, कुबेरण हाउस,निंजूर पिक्चर्स, कुओसमीडिया, पिकअपबिज़ सॉफ्टवेयर प्रा. लि. इत्यादि को अपना सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। इसके साथ मीडिया को भी धन्यवाद दिया, जिसने पिछले 14 वर्षों से लगातार यजनेश शेट्टी को सपोर्ट किया और जागरूकता फैलाने के लिए उनका समर्थन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here