Breaking News : चंद्रपुर में बड़ा हादसा, रेलवे फुटओवर ब्रिज का एक हिस्सा गिरा, 20 यात्री बुरी तरह घायल

चंद्रपुर/ani

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज का एक हिस्सा गिरने की खबर है। कई यात्री ब्रिज से करीब 60 फीट की ऊंचाई से पटरी पर गिरे। कुछ लोगों के घायल होने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रिज की ऊंचाई करीब 60 फीट थी। यानी 60 फीट ऊंचाई से लोग नीचे पटरी पर गिरे हैं। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है। चूंकि हाइट 60 फीट थी, इसलिए कई घायलों की हालत गंभीर भी हो सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस हादसे में करीब 20 यात्री बुरी तरह घायल हुए हैं। जिनमें से कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि काजीपेट पुणे एक्सप्रेस पकड़ने के लिए कई यात्री प्लेटफार्म नंबर 1 से 4 नंबर प्लेटफार्म पर जा रहे थे। तभी अचानक इस ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया। हादसे में घायल यात्रियों को तुरंत नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here