रायपुर : दिनांक 27 जुलाई 2026। Book Launch Bits of Emotions: कविताएं विचारों के संप्रेषण का श्रेष्ठ माध्यम हैं। कविताओं के माध्यम से हम अपनी भावनाओं, संवेदनाओं को बेहतर तरीके से अभिव्यक्त कर सकते हैं।
Book Launch Bits of Emotions: सभ्य समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक विकास का आकलन उस दौर में रचित कविताओं के द्वारा किया जा सकता है
किसी भी सभ्य समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक विकास का आकलन उस दौर में रचित कविताओं के द्वारा किया जा सकता है। इस आशय के विचार भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान नवा रायपुर के निदेशक डाॅ. ओ.पी. व्यास ने नवोदित युवा कवि चित्रेश चंदेल के कविता संग्रह “बिट्स ऑफ इमोशन्स” का विमोचन करते हुए व्यक्त किये।
डाॅ. व्यास ने कहा कि जेन-जी के एक नवोदित कवि की कविताओं में भावनाओं एवं संवेदनाओं की अभिव्यक्ति की गहराई देखना एक सुखद अनुभव है।
Book Launch Bits of Emotions: सिविल लाइन्स स्थित वृंदावन हाॅल में हाॅली हार्ट्स एजूकेशन एकेडमी द्वारा आयोजित गरिमामय समारोह में चित्रेश चंदेल द्वारा लिखित अंग्रेजी कविताओं के काव्य संग्रह का विमोचन किया गया।
विमोचन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में हाॅली हार्ट्स एजूकेशन एकेडमी के संस्थापक अध्यक्ष अचार्य सुरेन्द्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ नाक,कान,गला रोग विशेषज्ञ डाॅ. राकेश गुप्ता, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. गिरीश चंदेल, समाज सेविका श्रीमति ममता चंदेल भी मौजूद थे। समारोह में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी उपस्थित थे।
Read More : भोपाल में इलेक्ट्रिक बस शुरू होगा; मुफ्त ट्रायल 15 अगस्त तक बिना किराए कर सकेंगे सफर














