वेदांता प्लांट में बॉयलर विस्फोट से 9 मजदूरों की मौत; 30 घायल, सीएम साय ने जताया शोक

Boiler Plate Blast at Vedanta Plant
Boiler Plate Blast at Vedanta Plant

सक्ती: Boiler Plate Blast at Vedanta Plant: सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार को हुए भीषण बॉयलर विस्फोट ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। अचानक हुए इस हादसे के बाद प्लांट परिसर में आग और घने धुएं का गुबार उठने लगा, जिससे वहां मौजूद मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई।

विस्फोट इतना तेज था कि आसपास काम कर रहे श्रमिक जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 9 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है।

Boiler Plate Blast at Vedanta Plant: मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय प्लांट में बड़ी संख्या में मजदूर मौजूद थे। हादसे में करीब 30 मजदूर घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विस्फोट के बाद प्लांट में भगदड़ मच गई थी। कई मजदूर आग की चपेट में आकर झुलस गए, जबकि कुछ को गंभीर चोटें आई हैं। राहत टीम ने घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी है।

हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी विशेषज्ञों की टीम गठित की गई

Boiler Plate Blast at Vedanta Plant: हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी विशेषज्ञों की टीम गठित की गई है। शुरुआती तौर पर बॉयलर फटना इसकी मुख्य वजह माना जा रहा है, लेकिन वास्तविक कारण विस्तृत जांच के बाद ही सामने आएगा।

इस घटना ने औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा व्यवस्था पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों और श्रमिक संगठनों ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल प्रशासन घायलों के इलाज और राहत कार्यों पर विशेष ध्यान दे रहा है।

बॉयलर के ट्यूब फटने के कारण यह हादसा हुआ

Boiler Plate Blast at Vedanta Plant: पुलिस अधीक्षक प्रफुल ठाकुर ने बताया कि बॉयलर के ट्यूब फटने के कारण यह हादसा हुआ है। उन्होंने कहा कि 9 मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 10 से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं।

साथ ही, कुछ मजदूरों के अभी भी प्लांट के अंदर फंसे होने की आशंका है, जिन्हें निकालने के लिए बचाव कार्य लगातार जारी है।

मुख्यमंत्री साय ने सक्ती में वेदांता पावर प्लांट हादसे पर जताया गहरा शोक

Boiler Plate Blast at Vedanta Plant: ख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से हुई दुर्घटना पर  गहरा दुःख व्यक्त किया है।

उन्होंने इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक और हृदय विदारक बताते हुए मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ प्रकट की हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस दुर्घटना में श्रमिकों के निधन एवं कई लोगों के घायल होने का समाचार अत्यंत व्यथित करने वाला है।

Boiler Plate Blast at Vedanta Plant:   उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा उनके परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति दें।

प्रशासन की निगरानी में तेजी से राहत कार्य संचालित किया जा रहा

Boiler Plate Blast at Vedanta Plant:  मुख्यमंत्री साय ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं। वर्तमान में प्रशासन की निगरानी में तेजी से राहत कार्य संचालित किया जा रहा है और घायलों को त्वरित एवं समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी घायलों के उपचार में किसी प्रकार की कमी न हो तथा आवश्यकतानुसार बेहतर चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही, उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि इस दुर्घटना की गहन और निष्पक्ष जांच कराई जाएगी

Boiler Plate Blast at Vedanta Plant:  मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि इस दुर्घटना की गहन और निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा उपायों की समीक्षा की जाए और औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

Read More : रायसेन कृषि मेले में जाने से किसान पुत्र को रोका : जीतू पटवारी