ओदारी ग्राम में भाजपा कार्यकर्ताओं की कार्यशाला संपन्न

BJP workers workshop
BJP workers workshop

बलरामपुर: बलरामपुर जिले से आनंद चौरसिया:BJP workers workshop: 03/01/2026 शनिवार को बलरामपुर जिले के पूर्वी वाड्रफनगर मंडल के ओदारी ग्राम में भारतीय जनता पार्टी की कार्यशाला संपन्न हुई। इस कार्यशाला में मंडल स्तर के सभी ग्रामों से बूथों के पोलिंग बूथ अध्यक्ष, BLA2 एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतापपुर विधानसभा की विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते, सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज तथा क्षेत्र के विकास पुरुष, छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री एवं वर्तमान में छत्तीसगढ़ वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा उपस्थित रहे।

BJP workers workshop: कार्यशाला सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ क्षेत्र के महिला-पुरुष बड़ी संख्या में शामिल हुए

BJP workers workshop
BJP workers workshop

इस कार्यकर्ता कार्यशाला सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ क्षेत्र के महिला-पुरुष बड़ी संख्या में शामिल हुए। तीनों दिग्गज नेताओं को देखने एवं सुनने के लिए अपार जनसमूह उपस्थित रहा।

नेताओं ने अपने-अपने उद्बोधन में अपने शासनकाल के विकास कार्यों की जानकारी दी तथा आगे भी जनहित में विकास कार्य करते रहने की बात कही।

BJP workers workshop: दिग्गज नेताओं के उद्बोधन को सुनकर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित उपस्थित जनसमूह गदगद हो गया। इस मंडल स्तरीय भाजपा कार्यशाला में क्षेत्र के समस्त भाजपा कार्यकर्ता एवं जनता भारी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वी वाड्रफनगर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील पटेल ने की। वहीं भाजपा महामंत्री अतुल जायसवाल एवं अर्जुन गुप्ता के अथक प्रयासों से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।

Read More :  खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए चयन ट्रायल 6-8 जनवरी को रायपुर और बिलासपुर में


#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार