‘तेजस्वी यादव की जान को खतरा, 4 बार मारने की कोशिश हुई’, राबड़ी देवी का बड़ा आरोप

Bihar Chunav

बिहार: Bihar chunav: बिहार में विधानसभा चुनाव के आयोजन में अब कुछ ही महीनों का समय बाकी रह गया है। चुनाव के नजदीक आते ही सत्ताधारी दलों और विपक्षी दलों के राजनीतिक घमासान चरम पर है। बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में भी पक्ष और विपक्ष में तीखी नोकझोंक देखने को मिली है।

Table of Contents

इस बीच अब शुक्रवार को बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने ऐसा दावा कर दिया है जिससे हर कोई चौंक गया है। राबड़ी देवी ने अपने बेटे और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की जान को खतरा होने की बात कही है।

Bihar chunav: राबड़ी देवी ने क्या कहा?

राबड़ी देवी के इस चौंकाने वाले दावे की हर तरफ चर्चा हो रही है। शुक्रवार को पटना में राबड़ी देवी ने कहा है कि “तेजस्वी को जान का खतरा है। तेजस्वी यादव को चार बार मारने की कोशिश हुई थी। मारने की कोशिश हो रही है। साजिश कौन करेगा जेडीयू और बीजेपी को छोड़कर? वो लोग संस्कारहीन है। नाला का कीड़ा है।”

बिहार में कब है चुनाव?

Bihar chunav: बिहार में विधानसभा चुनाव इस साल के आखिर में अक्टूबर-नवंबर महीने में आयोजित किए जा सकते हैं। राज्य में कुल 243 सीटों के लिए वोटिंग होगी। किसी भी दल को बहुमत और सत्ता हासिल करने के लिए 122 सीटों की जरूरत पड़ेगी।

आपको बता दें कि चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के NDA गठबंधन और राजद, कांग्रेस व कुछ अन्य दलों के महागठबंधन के बीच है। इसके अलावा प्रशांत किशोर की जन सुराज और ओवैसी की AIMIM भी चुनाव मैदान है।

Read Moreप्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण : धमतरी जिले में उल्लेखनीय प्रगति की तस्वीर