कनाडा में स्कूल मास शूटिंग से दहशत, नौ लोगों की मौत; हमलावर ने खुद को मारी गोली, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

Big Firing Case at Canadian School
Big Firing Case at Canadian School

Big Firing Case at Canadian School: कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के एक माइनिंग टाउन में हुए सामूहिक गोलीकांड में नौ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, इस घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति ने बाद में खुदकुशी कर ली। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हमलावर संभवतः महिला थी या महिला जैसे कपड़े पहने हुए था।

इलाके के फेडरल पुलिस चीफ सुपरिटेंडेंट केन फ्लॉयड ने मंगलवार रात (लोकल टाइम) कहा कि टम्बलर रिज के एक लोकल हाई स्कूल में सात लोग और एक घर में दो अन्य लोग मरे हुए पाए गए। उन्होंने एक वर्चुअल न्यूज कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि कथित शूटर स्कूल में मरा हुआ मिला।

Big Firing Case at Canadian School: स्कूल में मौजूद लगभग 100 कर्मचारी और छात्र सुरक्षित हैं और उन्हें वहां से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया

केन फ्लॉयड रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस के उत्तरी जिले की कमान संभालते हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल में मौजूद लगभग 100 कर्मचारी और छात्र सुरक्षित हैं और उन्हें वहां से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर इस घटना को लेकर गहरा दुख जताया और इसे “भयानक हिंसा” बताया।

पुलिस के अनुसार, गोपनीयता और जारी जांच के कारण यह नहीं बताया गया कि हमलावर छात्र था या वयस्क। हालांकि, यह पुष्टि की गई कि वही व्यक्ति था जिसका जिक्र इलाके में भेजे गए “सक्रिय हमलावर” अलर्ट संदेश में किया गया था।

Big Firing Case at Canadian School: उस संदेश में संदिग्ध को भूरे बालों वाली महिला बताया गया था, जिसने ड्रेस पहनी हुई थी। पुलिस ने बताया कि दो गंभीर रूप से घायल लोगों को हवाई मार्ग से अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि 25 अन्य लोगों की जांच स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में की गई।

पुलिस के मुताबिक, गंभीर रूप से घायल दो लोगों को एयरलिफ्ट करके हॉस्पिटल ले जाया गया, जबकि 25 की चोटों की जांच एक लोकल मेडिकल सेंटर में की गई। ब्रिटिश कोलंबिया के प्रीमियर डेविड एबी ने इस घटना को “अकल्पनीय दुखद घटना” बताया और कहा कि “सरकार आने वाले दिनों में कम्युनिटी के सदस्यों को हर मुमकिन मदद देगी।”।

Big Firing Case at Canadian School:  पुलिस प्रमुख फ्लॉयड ने कहा कि अभी तक हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा, “यह समझना मुश्किल हो सकता है कि ऐसा क्यों हुआ, लेकिन हम पूरी कोशिश करेंगे कि घटना की पूरी सच्चाई सामने आए।”

पुलिस के अनुसार, जिस घर से दो शव मिले, वह स्कूल के पास ही था और दोनों जगह हुई गोलीबारी आपस में जुड़ी हुई है। टम्बल रिज एक छोटा कोयला माइनिंग शहर है, जहां लगभग 2,400 लोग रहते हैं। यह इलाका डायनासोर के पैरों के निशान और फॉसिल्स के लिए मशहूर है।

Big Firing Case at Canadian School:  कनाडा में इस तरह की सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं बहुत कम होती हैं। स्कूल से जुड़ी आखिरी बड़ी घटना 1989 में मॉन्ट्रियल में हुई थी, जिसमें 14 लोगों की मौत हुई थी।

हाल के वर्षों की सबसे बड़ी घटना 2020 में नोवा स्कोटिया में हुई थी, जहां एक व्यक्ति ने दो दिनों के दौरान 13 लोगों को गोली मार दी और नौ अन्य लोगों की आग लगाकर हत्या कर दी थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “कनाडा में हुई भयानक शूटिंग से सदमे में हूं। मैं उन परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। इस गहरे दुख की घड़ी में भारत कनाडा के लोगों के साथ खड़ा है।”

पीएम मोदी का यह बयान मंगलवार (लोकल टाइम) को ब्रिटिश कोलंबिया के एक माइनिंग टाउन में स्थित स्कूल में हुई मास शूटिंग में नौ लोगों के मारे जाने के बाद आया।

इलाके के फेडरल पुलिस चीफ सुपरिटेंडेंट केन फ्लॉयड ने मंगलवार रात (लोकल टाइम) बताया कि टम्बलर रिज के एक लोकल हाई स्कूल में सात लोग और एक घर में दो अन्य लोग मृत पाए गए। (इनपुट-आईएएनएस)

Read More :  T20 WC AUS vs IRE: ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को 67 रन से हराया, ग्रुप-B में टॉप पर पहुंची कंगारू टीम

#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार