Big elections News : 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए BJP के प्रभारी और सहप्रभारी की नियुक्ति

Big elections News
Big elections News

नई दिल्ली| Big elections News : लोकसभा चुनाव के नतीजे के बाद केंद्र में सरकार बन चुकी है। इसके बाद अब बीजेपी ने अब राज्यों के विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। इस क्रम में पार्टी ने महाराष्ट्र, झारखंड, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में प्रभारी और सहप्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की है।

झारखंड संभालेंगे शिवराज

Big elections News : पार्टी ने झारखंड के प्रभारी का दायित्व केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह को सौंपा है। झारखंड के सह-प्रभारी की जिम्मेदारी असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के पास होगी। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, सांसद और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्र बिप्लव कुमार देव राज्य के सह-प्रभारी होंगे।

Big elections News : भूपेंद्र यादव को महाराष्ट्र की जिम्मेदारी

पार्टी की तरफ से जारी प्रेसनोट में कहा गया कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगामी विधानसभा चुनाव-महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू-कश्मीर के लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। पार्टी ने महाराष्ट्र के प्रभारी के रूप में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को जिम्मेदारी सौंपी हैं। उनके साथ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सह प्रभारी होंगे।

Big elections News : जी. किशन रेड्डी को जम्मू-कश्मीर

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू एवं कश्मीर के राज्यप्रभारी के रूप में केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। महाराष्ट्र में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। हरियाणा में पिछली बार विधानसभा चुनाव अक्टूबर 2019 में हुए थे। ऐसे में हरियाणा में इसी साल चुनाव होने हैं। झारखंड विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म होने वाला है। ऐसे में झारखंड में भी इसी साल चुनाव होंगे।


यह भी देखें: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऋषिकेश एम्स में अपनी मां से की मुलाकात


हरियाणा संभालेंगे धर्मेंद्र प्रधान

Big elections News :  शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, सांसद और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्र बिप्लव कुमार देव राज्य के सह-प्रभारी होंगे। पार्टी ने झारखंड के प्रभारी का दायित्व केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह को सौंपा है। झारखंड के सह-प्रभारी की जिम्मेदारी असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के पास होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here