नई दिल्लीः Big Earthquake at Malaysia: मलेशिया में रविवार–सोमवार की दरम्यानी रात भूकंप के तेज झटकों से लोग दहशत में आ गए।
अमेरिकी सीस्मोलॉजिस्ट और “यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS)” के अनुसार, सोमवार 23 फरवरी की सुबह सबा राज्य के समीप बोर्नियो आइलैंड क्षेत्र में शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता “7.1 मैग्नीट्यूड” मापी गई।
Big Earthquake at Malaysia: यूएसजीएस की रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप का केंद्र सबा की तटीय राजधानी कोटा किनाबालु से करीब 100 किलोमीटर (62 मील) दूर था।
भूकंप स्थानीय समयानुसार सोमवार सुबह 12 बजकर 57 मिनट पर आया, जो “भारतीय समयानुसार रात 10 बजकर 27 मिनट” के बराबर है।
Big Earthquake at Malaysia: गहराई ने बचाई हजारों जानें
राहत की बात यह रही कि भूकंप जमीन के भीतर “619.8 किलोमीटर” की गहराई पर आया। विशेषज्ञों के अनुसार, इतनी अधिक गहराई पर आए भूकंप की ऊर्जा सतह तक पहुंचते-पहुंचते काफी हद तक कम हो जाती है। इसी वजह से तीव्रता ज्यादा होने के बावजूद जान-माल के बड़े नुकसान की आशंका कम जताई जा रही है।
Big Earthquake at Malaysia: भूकंप के झटके मुख्य रूप से सबा राज्य में महसूस किए गए। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
Read More : बड़ी दुर्घटना टालने वाले पेट्रोल पंप कर्मचारी सम्मानित
#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार
















