भिलाई में “65 वर्षीय महिला से चेन स्नेचिंग की कोशिश नाकाम, पुलिस की सतर्कता से आरोपी गिरफ्तार

0
1
bhilai chen sneching
bhilai chen sneching

भिलाई 5 अप्रैल । bhilai chen sneching : भिलाई के सेक्टर-6 स्थित जुबली पार्क के पास रविवार रात करीब 7:45 बजे एक महिला से चेन स्नेचिंग का प्रयास पुलिस की सतर्कता से विफल हो गया। घटना के दौरान 65 वर्षीय रमीला वर्मा दवा लेकर अपने घर लौट रही थीं, तभी आरोपी ने उनसे रास्ता पूछने के बहाने अचानक उनके गले से सोने का मंगलसूत्र छीनकर भागने की कोशिश की।

पुलिस की पेट्रोलिं टीम और नागरिकों की मदद से आरोपी पकड़ गया

bhilai chen sneching : महिला के शोर मचाने पर मौके से गुजर रही सीएसपी भिलाई नगर एवं पुलिस थाना भिलाई नगर के पेट्रोलिंग की टीम के द्वारा और आम नागरिकों की मदद से आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पकड़े गए युवक की पहचान हर्ष चंद्राकर (22 वर्ष), निवासी खुर्सीपार के रूप में हुई है।

आरोपी के कब्जे से छीना गया मंगलसूत्र बरामद

bhilai chen sneching : पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीना गया मंगलसूत्र बरामद कर लिया है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 304(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की सक्रियता के चलते टली वारदात

bhilai chen sneching : शहर में बढ़ती चेन स्नेचिंग की घटनाएं आम नागरिकों के लिए चिंता का विषय बनी हुई हैं, लेकिन हाल ही में सामने आई एक घटना ने पुलिस की सतर्कता और तत्परता को एक सकारात्मक उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया है। इस घटना में जहां एक ओर आरोपी ने महिला को निशाना बनाने की कोशिश की, वहीं दूसरी ओर पुलिस की सक्रियता के चलते वारदात को समय रहते विफल कर दिया गया।

bhilai chen sneching : पुलिस की तत्परता से अपराध पर लगाम

इस पूरे घटनाक्रम में सबसे अहम बात यह रही कि पुलिस पहले से ही इलाके में गश्त कर रही थी और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी। जैसे ही घटना की सूचना मिली, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा। इससे न केवल पीड़ित महिला को न्याय मिला, बल्कि क्षेत्र में सुरक्षा का भरोसा भी मजबूत हुआ।


Read Moreसतो गुणी कर्म का फल हमेशा मिलता रहता है : परम पूज्य गुरुदेव श्री संकर्षण शरण जी