Beng Bang Girl Neeti Mohan : “बेंग बेंग गर्ल” बॉलीवुड गायिका नीति मोहन की मधुर आवाज़ ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया कि लोग खुद को झूमने से रोक नहीं पाए

kuldeep shukla

Beng Bang Girl Neeti Mohan
Beng Bang Girl Neeti Mohan

रायपुर | Beng Bang Girl Neeti Mohan :  राज्योत्सव के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति का जादू पूरे कार्यक्रम स्थल पर छाया रहा। स्थानीय लोक कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी गीतों की अद्भुत प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। सुश्री आरु साहू और राजेश अवस्थी ने ददरिया गीत गाकर लोक संगीत की गहराई को दर्शकों तक पहुंचाया, जो सभी के दिलों को छू गया।

“बेंग बेंग गर्ल” के नाम से मशहूर बॉलीवुड गायिका सुश्री नीति मोहन

Beng Bang Girl Neeti Mohan : “बेंग बेंग गर्ल” के नाम से मशहूर बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका सुश्री नीति मोहन अपनी अद्वितीय आवाज़ और एनर्जी से दर्शकों का दिल जीत लिया। नीति ने अपने करियर में कई हिट गाने दिए हैं, और बेंग बेंग गाने के बाद उन्हें यह अनोखा उपनाम मिला। उनकी मधुर आवाज़ और परफॉर्मेंस में जोश और आत्मविश्वास की झलक दर्शकों को हमेशा मंत्रमुग्ध कर देती है।

बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व सुश्री नीति मोहन ने  जय जोहार के अभिवादन के साथ सुमधुर गीतों की प्रस्तुति से समां बांध दिया।

“चली रे जुनून का लिये कतरा” और “जिया रे जिया रे” जैसे लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति

Beng Bang Girl Neeti Mohan : आज छत्तीसगढ़ राज्य उत्सव में सुश्री नीति मोहन ने अपनी मधुर आवाज़ और जोश भरी प्रस्तुति से समां बांध दिया। जैसे ही उन्होंने अपने पुराने हिट गानों की लड़ी शुरू की, दर्शक खुद को झूमने से रोक नहीं पाए। नीति ने अपनी परफॉर्मेंस में अपने मशहूर गीतों को पेश किया, जिससे पूरे माहौल में एक अलग ही ऊर्जा और उत्साह भर गया।

सुश्री नीति मोहन ने “चली रे जुनून का लिये कतरा” और “जिया रे जिया रे” जैसे लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुतियों से संगीत प्रेमियों का दिल जीत लिया। उनके गीतों ने पुराने दौर की यादें ताज़ा कर दीं, और दर्शक उस दौर के संगीत का आनंद लेते हुए झूम उठे। नीति की हर प्रस्तुति के साथ दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी, और उनकी मधुर आवाज़ ने सभी को भाव-विभोर कर दिया।

Beng Bang Girl Neeti Mohan : लोकसंस्कृति का जादू पूरे कार्यक्रम स्थल पर छाया रहा

राज्योत्सव के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति का जादू पूरे कार्यक्रम स्थल पर छाया रहा। शाम की शुरुआत छत्तीसगढ़ की पारंपरिक श्रद्धा और भक्ति को दर्शाते गौरा-गौरी गीत से हुई, जिसने पूरे उत्सव स्थल को रंगीन बना दिया। इसके बाद छत्तीसगढ़ के लोकगीतों की सुंदर श्रृंखला ने सभी को आनंदमग्न कर दिया।

Beng Bang Girl Neeti Mohan : "बेंग बेंग गर्ल" बॉलीवुड गायिका नीति मोहन की मधुर आवाज़ ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया कि लोग खुद को झूमने से रोक नहीं पाए

Beng Bang Girl Neeti Mohan : छत्तीसगढ़ की संस्कृति में निहित जीवंतता और परंपराओं की प्रतीक

गौरा-गौरी गीत के बाद प्रस्तुत राउत नाचा ने आयोजन में जोश भर दिया। नर्तकों की ऊर्जा और उनके जोशीले प्रदर्शन ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके पश्चात फाग गीतों की छटा बिखरी, और मुख मुरली बजाय के प्रदर्शन से पूरा राज्योत्सव स्थल श्याम के रंग में रंग गया, जिससे माहौल भक्ति और प्रेम की भावना से भर गया।

छत्तीसगढ़ की संस्कृति में निहित जीवंतता और परंपराओं की प्रतीक है। इस दिन की प्रत्येक प्रस्तुति में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर और पारंपरिक कलाओं की झलक दिखाई दी, जिसने पूरे राज्योत्सव को एक यादगार सांस्कृतिक पर्व बना दिया।

Beng Bang Girl Neeti Mohan : "बेंग बेंग गर्ल" बॉलीवुड गायिका नीति मोहन की मधुर आवाज़ ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया कि लोग खुद को झूमने से रोक नहीं पाए


यह भी पढ़ें: State Alankaran Award 2024 : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राज्य अलंकरण पुरस्कार 2024 की घोषणा की 36 विभूतियों को सम्मानित होंगे

 
#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार