वेस्टइंडीज (WI Team) की टीम ने मंगलवार को खेले गए तीसरे टी20 में क्रिस गेल (Chris Gayle) के तूफानी और ऐतिहासिक अर्धशतक की मदद से वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया पर 6 विकेट से जोरदार जीत दर्ज की और वो भी तब जब मुकाबले में 31 गेंदों का खेल बाकी था.
वेस्टइंडीज (WI Team) की टीम ने आखिर दिखा दिया कि बात जब टी20 क्रिकेट की आती है
तो क्यों उसकी गिनती दुनिया की सबसे खतरनाक टीमों में होती है. निकोलस पूरन की कप्तानी में विंडीज टीम ने ऑस्ट्रेलिया (Aus Team) के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज जीत ली है. मतलब टीम ने शुरुआती तीनों मुकाबले जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है. पहले टी20 मैच में वेस्टइंडीज ने 18 रन से जीत दर्ज की थी, जबकि दूसरा टी20 उसने 56 रन से अपने नाम किया था.
इस मैच में एरॉन फिंच की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी की. टीम ने 6 विकेट खोकर 141 रन का स्कोर खड़ा किया. जिसमें सबसे ज्यादा 33 रन निकले पांचवें नंबर पर उतरे बल्लेबाज मोइजेस हेनरिक्स के बल्ले से. उन्होंने 29 गेंदों की पारी में दो छक्के लगाए. उनके अलावा कप्तान फिंच ने 31 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 30 रन बनाए. एश्न टर्नर ने 22 गेंदों पर 24 और ओपनर व विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने 16 गेंदों पर 23 रन का योगदान दिया. वेस्टइंडीज के लिए हेडन वॉल्श ने 4 ओवर में 18 रन देकर दो विकेट लिए.















