एम्स भर्ती अलर्ट : प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट सहित 12 पदों के लिए जल्दी करें आवेदन, 1 अप्रैल अंतिम तिथि

AIIMS Job Vacancy 2026
AIIMS Job Vacancy 2026

दिसपुर, 30 मार्च । AIIMS Job Vacancy 2026:  देश के सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में से एक, ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (एम्स) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है।

AIIMS Job Vacancy 2026 : एम्स गुवाहाटी ने प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट सहित विभिन्न 12 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), गुवाहाटी ने प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट सहित विभिन्न 12 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। एम्स, गुवाहाटी की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है, और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 1 अप्रैल निर्धारित है।

ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय लास्ट डेट के शाम 6 बजे से पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

एम्स गुवाहाटी ने जिन 12 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं….

AIIMS Job Vacancy 2026 : एम्स गुवाहाटी ने जिन 12 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट-III (मेडिकल), प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट-II (नॉन-मेडिकल), प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट-I (नॉन-मेडिकल) के 1-1; प्रोजेक्ट टेक्निकल सपोर्ट-III, प्रोजेक्ट टेक्निकल सपोर्ट-II और प्रोजेक्ट नर्स-I के 3-3 पद शामिल हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार एमबीबीएस/बीवीएससी/बीएएमएस, एएनएम पाठ्यक्रम में ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा

AIIMS Job Vacancy 2026 : योग्य अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा (यदि आवश्यक हो), पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 18,000 से 93,000 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एम्स गुवाहाटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें।

फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें।  मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद फॉर्म को चेक कर उसे सबमिट कर दें। लास्ट में रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

AIIMS Job Vacancy 2026 : वहीं, ऑनलाइन आवेदन करने के बाद कैंडिडेट्स को 5 अप्रैल की शाम 5 बजे से पहले अपने एप्लीकेशन फॉर्म की हार्ड कॉपी ‘सहायक प्रोफेसर, नेत्र रोग विभाग, दूसरी मंजिल, ओपीडी ब्लॉक, एआईएमएस गुवाहाटी, चांगसारी, कामरूप, असम, पिन कोड-781101’ पते पर पोस्ट करना होगा। –आईएएनएस डीके/एबीएम

Read More :   मध्य पूर्व में तनाव का असर! वित्त वर्ष के आखिरी सत्र में सेंसेक्स 1,635 अंक गिरकर बंद


(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)