थानखम्हरिया: Akhil Bhartiya Agrawal Samaj: सामाजिक व सार्वजनिक जीवन में लगातार सक्रियता व योगदान के फलस्वरूप अखिल भारतीय अग्रवाल युवा सम्मेलन की प्रादेशिक कार्यकारिणी में नगर के युवा उद्यमी चंदन अग्रवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं युवा लेखक व संस्कृति कर्मी आशीष राज सिंघानिया को संगठन मंत्री नियुक्त किए जाने पर समाज सहित नगर में हर्ष व्याप्त है.
Akhil Bhartiya Agrawal Samaj: चंदन व आशीष ने बढ़ाया नगर व समाज का गौरव
राष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक कार्यों व जनसेवा हेतु कार्यरत संस्था अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन की प्रादेशिक इकाई के संरक्षक योगेश अग्रवाल, चेयरमैन कर्तव्य अग्रवाल व अध्यक्ष प्रमोद जैन के प्रति दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों ने नवीन दायित्व हेतु आभार जताया व विश्वास दिलाया कि समाज व राष्ट्रहित में दिए गए समस्त जिम्मेदारियों को वे पूर्ण समर्पण के साथ निष्पादित करने का प्रयास करेंगे.
Read More: जश्न ए ज़बाँ: 5वें संस्करण का आयोजन 24 व 25 अगस्त को, देशभर से कलाकार होंगे सम्मिलित
दोनों युवा तुर्कों की नियुक्ति पर प्रदेश कार्यकारिणी के तमाम प्रमुख पदाधिकारियों सहित नगर के पत्रकार पुरुषोत्तम अग्रवाल, अनिल सिंघानिया, पूर्व पार्षद पुरुषोत्तम सिंघानिया, विमल केडिया, राकेश अग्रवाल, मनीष बिंदल, योगेश सिंघानिया, नवीन अग्रवाल, पूर्व पार्षद संजय अग्रवाल, आशीष बंसल, प्रमोद सिंघानिया, मनोज मुरारका, सुनील सिंघानिया, हितेश कागलीवाल, विकास सिंघानिया
हर्ष बिंदल, साकेत सिंघानिया, निखिल अग्रवाल, विकास केडिया, प्रतीक सिंघानिया, पंकज अग्रवाल, विकास बंसल, अतुल सिंघानिया, साकेत अग्रवाल, नीरज बंसल, प्रतीक सिंघानिया, यशेष अग्रवाल, जीवेश डोकानिया सहित समस्त नगरवासियों ने बधाई प्रेषित करते हुए सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की.