राशिफल; 1 अगस्त । Aaj Ka Horoscope now : आज शुक्रवार 8 अगस्त 2025 को श्रावण शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। हिंदू पंचांग के अनुसार, चतुर्दशी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 13 मिनट तक रहेगी, जिसके बाद पूर्णिमा तिथि प्रारंभ हो जाएगी। इसी कारण आज ‘व्रत की पूर्णिमा’ भी मनाई जा रही है।
आज के दिन का एक और विशेष संयोग ‘आयुष्मान योग’
Aaj Ka Horoscope now : आज के दिन का एक और विशेष संयोग ‘आयुष्मान योग’ है, जो पूरे दिन और पूरी रात पार करके अगले दिन भोर 4 बजकर 9 मिनट तक रहेगा। यह योग अपने शुभ प्रभावों के लिए जाना जाता है। आज का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से शुभ रहने वाला है। मेष, मिथुन, तुला और धनु राशि के लोगों के जीवन में आज सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं।
Aaj Ka Horoscope now : आज का दिन इन चारों राशियों के लिए भाग्यशाली
इन राशियों के लिए आज धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। करियर, व्यापार और व्यक्तिगत जीवन में उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आज का दिन इन चारों राशियों के लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है।
मेष (Aries) आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए खुशियों भरा रहने की संभावना है। व्यापार में अच्छा मुनाफा होने से घर में संपन्नता आएगी। आप किसी व्यक्तिगत समस्या को अपने स्तर पर सुलझाने में सफल रहेंगे, जिससे मानसिक शांति मिलेगी।कार्यस्थल पर आपको कोई उपहार भी मिल सकता है। शुभ रंग: महरून शुभ अंक: 2
वृषभ (Taurus): आज का दिन आपके लिए काफी लाभदायक और सकारात्मक रहने वाला है । आप अपनी काबिलियत और मेहनत के दम पर किसी भी काम में सफल होंगे, जिससे आपको संतुष्टि मिलेगी। शाम का समय आप परिवार के साथ सुकून और खुशी से बिताएंगे। वित्तीय मामलों में आज आपके द्वारा लिए गए सभी निर्णय फायदेमंद साबित होंगे; आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शुभ रंग– आसमानी नीला; शुभ अंक– 3
मिथुन (Gemini): Aaj Ka Horoscope now : आज का दिन आपके लिए नई उमंग और अवसरों से भरा रहेगा। आपको रोजगार के नए मौके प्राप्त होंगे, जो आपके करियर को आगे बढ़ाने में सहायक होंगे। आपके काम को लेकर परिवार वाले आपकी तारीफ करेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपनी मेहनत का फल जरूर पाएंगे और एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। शुभ रंग– पीला; शुभ अंक– 5
कर्क (Cancer): आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरपूर रहेगा। आप अपनी कारोबारी गतिविधियों में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। यदि आप इलेक्ट्रॉनिक्स सामान खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो आज आपको एक अच्छा ऑफर मिलने की संभावना है। पारिवारिक सदस्यों के साथ आपका दिन खुशनुमा हो जाएगा। शुभ रंग– पीच; शुभ अंक– 8
सिंह (Leo): आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप कुछ नये विचारों पर काम करेंगे ये विचार आपको अधिक मुनाफा देंगे। आज आप अपने लक्ष्य पर फोकस करें जल्द ही आपको सुखद परिणाम मिलेंगे। आज आप कठिन से कठिन कार्य में अपना आत्मविश्वास बनाये रखें। शुभ रंग– हरा; शुभ अंक– 9
कन्या (Virgo): Aaj Ka Horoscope now : आज का दिन आपके लिए काफी शानदार रहने वाला है। आपके लिए रोजगार में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे और ऑफिस का काम समय पर पूरा हो जाएगा, जिससे आपको संतुष्टि और खुशी मिलेगी। राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज कुछ नया और महत्वपूर्ण अनुभव हो सकता है। घर में किसी धार्मिक अनुष्ठान की तैयारी हो सकती है, जिससे परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। शुभ रंग– पिंक; शुभ अंक– 6
तुला (Libra): आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आज आपको व्यापार में बड़ा धन लाभ होगा, घर में सुख – शांति बनी रहेगी। आज कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी, लेकिन लेनदेन से सम्बन्धित मामलों में सावधानी रखें। इस राशि के छात्रों को आज किसी विषय को समझने के लिए थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। शुभ रंग– मजेंटा; शुभ अंक– 4
वृश्चिक (Scorpio): Aaj Ka Horoscope now : आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपके विनम्र स्वभाव की सराहना होगी, और आप अपनी सूझबूझ से किसी भी चुनौती का समाधान निकाल लेंगे। व्यस्तता के बावजूद, आप अपने व्यक्तिगत कार्यों को भी आसानी से पूरा कर लेंगे। आपको अपने खर्चों के साथ-साथ अपनी आर्थिक स्थिति पर भी ध्यान देने की जरूरत है। आज आपको आर्थिक लाभ के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे । शुभ रंग– इंडिगो; शुभ अंक– 1
धनु (Sagittarius): आज का दिन आपके लिए लकी रहने वाला है। इस राशि के स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। सफलता के अच्छे अवसर जल्द ही मिलेंगे। आज सरकारी नौकरी में चल रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। आज प्राइवेट नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को उन्नति के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। शुभ रंग– गोल्डन; शुभ अंक– 7
मकर (Capricorn): Aaj Ka Horoscope now : आज का दिन आपके लिए काफी अनुकूल रहने वाला है। आज आपको प्रियजनों से मिलने का मौका मिलेगा, जिससे आपके मन को खुशी मिलेगी। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपकी किसी पुरानी समस्या का समाधान आज मिल सकता है, जिससे आप अपने अन्य महत्वपूर्ण कामों पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। शुभ रंग– ग्रे; शुभ अंक– 3
कुंभ (Aquarius): आज का दिन आपके लिए बेहद खुशनुमा रहेगा। आज अत्यधिक व्यस्तता के बावजूद आप परिवार और व्यवसाय में उचित सामंजस्य बनाकर रखेंगे। आज कारोबार में नई गतिविधियों पर काम करने के लिए दिन अच्छा है, परंतु अच्छे नतीजे के लिए धैर्य रखना होगा। शुभ रंग– भूरा; शुभ अंक– 2
मीन (Pisces): Aaj Ka Horoscope now : आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा और सुखद रहने वाला है। व्यापार में आपको कोई बड़ी डील मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके परिश्रम से कारोबार में वृद्धि होगी, जिससे घर में संपन्नता आएगी। आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा और बच्चे भी अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करेंगे। आज आप अपने खानपान को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। शुभ रंग– लाल; शुभ अंक– 8