रायपुर ।। प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी होटल एमेरल्ड रायपुर में हरसंभव फाउंडेशन के द्वारा सावन क्वीन उत्सव मनाया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य था महिलाओं को मंच प्रदान करना एवं उसकी प्रतिभा को निखारना। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ.आरती उपाध्यक्ष, श्रीमती सोमा घोष, अधिवक्ता गायत्री साहू, रुचि वर्मा उपस्थित रही । कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गई मुख्य अतिथि के स्वागत के बाद हर संभव के महिलाओं का कार्यक्रम सब का मन मोह लिया । सभी महिलाएं काफी तैयार होकर बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लिए और कार्यक्रम का आनंद लिए,संस्था की अध्यक्ष पुष्पलता त्रिपाठी के द्वारा संस्था में होने वाली कार्यक्रम की जानकारी दी गई, आभा वर्मा कविता मिश्रा ने डांस में समां बांधी , एकल नृत्य ,समूह नृत्य, हरित श्रृंगार, काव्य पाठ,अनेक प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया और सभी को मोमेंटो गिफ्ट प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया । सावन क्वीन के लिए डॉ. प्रीति मिश्रा प्रथम स्थान पर रही कार्यक्रम का संचालन रिचा ठाकुर और नीलू वर्मा ने किया। काफी संख्या में लोगों की भीड़ रही, सभी के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई थी संस्था के अध्यक्ष पुष्प लता त्रिपाठी द्वारा आभार व्यक्त की गई।
RECENT NEWS
hanuman janmotsav : सवा करोड़ ‘राम’ नाम और डेढ़ टन का लड्डू, जबलपुर में...
जबलपुर , 2 अप्रैल । hanuman janmotsav : देशभर में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर उत्साह है। इसी के चलते मध्यप्रदेश के जबलपुर में हनुमान...
रायपुर मर्डर केस का खुलासा: शक में प्रेमिका की हत्या, आरोपी प्रेमी अमित सिसोदिया...
रायपुर , 2 अप्रैल । raipur murder case : रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए आरोपी अमित...
पटना : जमीन विवाद के कारण रोहतास में बेटे के सामने व्यक्ति की हत्या
पटना, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। patna rohtas : बिहार में बढ़ते जमीन के विवाद अब धीरे-धीरे हिंसक होते जा रहे हैं, जिससे सामाजिक सद्भाव और...
कोतवाली पुलिस का एक्शन, देर रात संदिग्ध गतिविधियों में 3 गिरफ्तार
रायपुर 2 अप्रैल । kotwali police action : रायपुर कमिश्नरेट पुलिस के सेंट्रल जोन में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और रात्रिकालीन अवैध एवं...
भोपाल: होटल व्यवसायी की हत्या के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार...
भोपाल, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। bhopal hotel : भोपाल पुलिस ने बुधवार को रातीबड़ इलाके में हुई संक्षिप्त गोलीबारी के बाद होटल मालिक विजय मेवाड़ा की...
















