नक्सली और सुरक्षा बल के बीच मुठभेड़…. दो जवानों के घायल होने की खबर

Naxalites Public Court
Naxalites Public Court

बीजापुर – छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में नक्सली और सुरक्षा बल के बीच मुठभेड़ हो गया, मुठभेड़ में दो जवानों के घायल होने की खबर हैं।

घटना बाबत मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना गंगालुर क्षेत्र के पुसनार और हिरोली के बीच सुरक्षा बल को क्षति पहुँचाने के लिए नक्सलियों द्वारा IED लगाने की आसूचना पर सर्चिंग अभियान के लिए पुसनार कैंप से DRG, COBRA बल को रवाना किया गया था, इसी दौरान रविवार को रात लगभग 8 बजे नक्सली और सुरक्षा बल आमने सामने हो गए। जिसमें कोबरा बल के 2 जवान कॉस्टेबल नकुल और कास्टेबल मोहम्मद शाहिद घायल हो गए, उन्हें ईलाज के लिए जिला अस्पताल बीजापुर में भर्ती किया गया है।

जानकारी के मुताबिक दोनों घायल जवानों की स्थिति सामान्य है। इस कार्यवाही के दौरान 2-3 माओवादियो के भी घायल होने की संभावना है, इसके लिए सर्चिंग अभियान जारी है।