झारखंड के नव नियुक्त न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा ने शपथ ली

Jharkhand's
Jharkhand's newly appointed Justice Sanjay Kumar Mishra takes oath

रांची |  झारखंड के नव नियुक्त न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा ने शपथ ली । उन्हें झारखंड उच्च न्यायालय राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने आज यहां झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाई। श्री राधाकृष्णन ने राजभवन के बिरसा मंडप में आयोजित एक सादे समारोह में न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा को झारखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाई। इससे पूर्व मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने उनके नियुक्ति संबंधी पत्र को पढ़ा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखण्ड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यगण, झारखण्ड उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण, सांसदगण, विधायकगण, भारतीय प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा के वरीय पदाधिकारीगण एवं गणमान्य अतिथिगण मौजूद थे।

गौरतलब है कि 13 दिसंबर 2022 को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा जस्टिस श्री मिश्र को झारखंड हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाने की अनुशंसा की गयी थी झारखंड हाईकोर्ट के 14वें चीफ जस्टिस के रूप में संजय कुमार मिश्र ने आज सोमवार को शपथ ली. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें राजभवन के बिरसा मंडप में शपथ दिलायी.