राज्यपाल सुश्री उइके ने महानवमी के पावन अवसर की पूजा-अर्चना, कन्याभोज का किया आयोजन

रायपुर,

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज शारदीय नवरात्रि के महानवमी के अवसर पर राजभवन के उपासना कक्ष में पूजा-अर्चना और हवन कर देश-प्रदेश वासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। राज्यपाल ने इस पावन अवसर पर शक्ति स्वरूपा कन्याओं की पूजा की और कन्याभोज भी कराया। कन्याभोज और हवन के अवसर पर राज्यपाल के सचिव अमित कुमार खलखो, राज्यपाल के परिसहाय मेजर सिद्धार्थ सिंह, नियंत्रक श्री हरवंश मिरी सहित राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी और कन्याएं उपस्थित थी।