मुंबई,
बीजेपी नेता और सोशल मीडिया स्टार बीजेपी नेता सोनाली फोगाट का निधन हो गया है। गोवा में उनकी लाश मिली है। जानकारी के अनुसार वह अपने स्टाफ के कुछ सदस्यों के साथ गोवा गई थीं जहां उन्हें हार्ट अटैक आया गया था। गोवा DG ने मौत की पुष्टि की है, DG के मुताबिक नार्थ गोवा के ST एंटिनी अस्पताल से पुलिस को सोनाली फोगाट के मौत की जानकारी मिली है। लोकल पुलिस अभी अस्पताल गयी है, फिर होटल जाएगी।
उनके भाई वतन ढाका ने मौत की खबर की पुष्टि की है। उनकी एक बेटी है। वहीं सोनाली फोगाट की मौत की सूचना पर उनका परिवार भूथन से गोवा के लिए रवाना हो गया है। बम्बोलिम के डिप्टी एसपी जिवबा दलवी ने कहा कि मंगलवार सुबह हरियाणा भाजपा नेता सोनाली फोगाट को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया। हमारी पूछताछ जारी है। हम डॉक्टरों का एक पैनल बनाएंगे। 2016 में सोनाली के पति संजय फोगाट भी फार्म हाउस में मृत मिले थे। फतेहाबाद के भूथन खुर्द में ढाका परिवार की बेटी सोनाली 22 से 25 तक अपने पूर्व निर्धारित गोवा टूर पर थी। वे अपने टिकटॉक वीडियो से चर्चा में रहती थीं।
बिग बॉस से मिला बड़ा फेम
वैसे तो सोनाली सोशल मीडिया पर काफी फेमस हो चुकी थीं। लेकिन उन्हें ‘बिग बॉस 14’ में बतौर प्रतियोगी देखा गया। सोनाली का डांस और उनकी बातों ने लोगों का मन मोह लिया था।
राजनीतिक सफर
सोनाली ने हरियाणा की आदमपुर सीट से बीजेपी नेता कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ आखिरी चुनाव लड़ा था जिसमें उन्हें मात मिली थी।
Here is Sonali Phogat's last Instagram post shared hours before her death
Read @ANI Story | https://t.co/ftr3VirpxS#SonaliPhogat #BiggBoss14 pic.twitter.com/K5VhEDRz7o
— ANI Digital (@ani_digital) August 23, 2022
विवादों से पुराना नाता
सोनाली फोगाट का विवादों से नाता रहा है। पुलिस अधिकारी को पीटने से लेकर पति की रहस्यमयी मौत तक, सोनाली कई बार चर्चा में रही हैं। साल 2016 में हरियाणा के एक फार्महाउस पर सोनाली फोगाट के पति संजय की लाश मिली थी। उनकी मौत कैसे हुई, इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई। सोनाली उस वक्त मुंबई में थीं।