बॉलीवुड
बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर फिल्मों में एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपने वीडियोज और फोटोज फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। अब जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है।
इसमें वह अम्ब्रेला सूट पहनकर रेखा की फिल्म उमराव जान फिल्म के इन आंखों की मस्ती पर डांस कर रही हैं। जान्हवी कपूर ने इस वीडियो के साथ बताया है कि ये दो साल पुराना है। उनके इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं, सिलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं। बताते चलें कि जान्हवी कपूर काफी समय से डांस ट्रेनिंग ले रही हैं और अक्सर अपने वीडियोज शेयर करती रहती हैं।