खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा होंगी AICC ने लगाए मोहर

रायपुर

खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा के नाम aicc अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने ऐलान कर दिया है। इसके पहले खैरागढ विधानसभा के लिए कांग्रेस कमेटी की ओर से कई नामों की सूची दी गई थी। आज एआईसीसी ने यशोदा वर्मा के नाम पर मोहर लगा दी।

आपको बता दे कि यहां से जोगी कांग्रेस के विधायक देवव्रत सिंह के निधन से खैरागढ विधानसभा की सीट खाली हुई थी। ये सीट जंहा सत्ता पक्ष के लिए महत्वपूर्ण वहीं विपक्ष और पूर्व सीएम डाॅ रमन सिंह के लिए प्रतिष्ठा का सीट है।

भाजपा अभी तक अपना प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं किया है।
एक तरह से 2023 के चुनाव की सेमीफाइनल है। IMG 20220322 WA0164