मुंबई,
डिस्को किंग के नाम से मशहूर बप्पी लहरी का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया है। दिवंगत संगीतकार का अंतिम संस्कार आज 17 फरवरी को होगा क्योंकि बप्पी लहरी के बेटे बप्पा का लॉस एंजिल्स, यूएसए से लौटने का इंतजार था। बता दें गुरुवार की सुबह, बप्पा और उनके परिवार को मुंबई हवाई अड्डे पर नजर आए। इस दौरान बप्पा गमगीन नजर आए थे। बप्पी लहरी का पार्थिव शरीर उनके जुहू स्थित घर से 10 बजे के करीब निकला। उनकी अंतिम यात्रा में कई लोग शामिल हुए। बप्पी दा का अंतिम संस्कार विले पार्ले के पवनहंस श्मशान भूमि में किया गया। जहां बेटे बाप्पा ने उन्हें मुखाग्नि दी। विद्या बालन, अभिजीत भटाचर्या, शान, विंदु दारा सिंह, मीका सिंह समेत कई हस्तियां बप्पी दा को आखिरी विदाई देने पहुंची।
अस्पताल के निदेशक डॉ दीपक नामजोशी ने कहा, “लहरी को एक महीने से अस्पताल में भर्ती कराया गया था और सोमवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन मंगलवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनके परिवार ने एक डॉक्टर को उनके घर आने के लिए बुलाया। उन्हें अस्पताल लाया गया था। आधी रात से कुछ समय पहले OSA (ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया) के कारण उनकी मौत हो गई थी। उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याएं थीं।
भारतीय सिनेमा में डिस्को म्यूजिक को लोकप्रिय बनाने वाले सिंगर-संगीतकार बप्पी लहरी का स्वास्थ्य समस्याओं के बाद निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे। लहरी का मंगलवार रात जुहू के क्रिटी केयर अस्पताल में निधन हो गया।