UP Election 2022: BJP की पहली लिस्ट में 105 सीटों की जारी….गोरखपुर से योगी,केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज के सिराथू से चुनाव लड़ेंगे

लखनऊ,

पांच राज्यों में चुनावों को लेकर राजनीतिक अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिल रहा है। वहीं शुक्रवार को वर्चुअल रैली के नाम कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाने वाली सपा की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। इतना ही नहीं सपा के नेता मंच पर भी बिना मास्क के दिखे। साथ ही बसपा सुप्रीमो मायावती पार्टी कार्यालय में ‘जनकल्याणकारी दिवस’ रूप में अपना जन्मदिन मनाएंगी। साथ चुनाव आयोग रैली-सभाओं को लेकर बैठक कर सकता है। उत्तर प्रदेश में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए शायद रैली आदि करने पर प्रतिबंध आगे बढ़ाया जाएगा। कल यूपी सरकार के मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके स्वामी प्रसाद मौर्य आज समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। हालांकि, इसकी घोषणा काफी पहले कर चुके थे। इनके साथ अन्य चेहरे भी दिखे। पांचों राज्यों के विधानसभा चुनावों से जुड़े हर अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें l

धर्मेंद प्रधान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया शुरू

बीजेपी यूपी के लिए पहली लिस्ट आने वाली है। इसको लेकर दिल्ली में बीजेपी प्रेस वार्ता शुरू कर दी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र संबोधित कर रहे हैं। सभी को मकर सक्रांति की शुभकामनाएं दी। उत्तर प्रदेश की स्थिति 2017 में चिंताजनक थी, गुंडाराज चल रहा था। हमने इसकी मुक्ति के लिए पहले भी कहा था। हमारी सरकार ने गुंडों पर लगाम कसा है।  योगी जी ने यूपी में विकास किया है।

बीजेपी: सिर्फ 105 सीटों की घोषणा, गोरखपुर से चुनाव लड़ेंगे योगी

पहले फेज के 58 में से 57 सीटों की घोषणा और दूसरे फेज के 55 में से 48 सीटों पर ऐलान करने वाले हैं। आज 105 सीटों की घोषणा होने वाली है। गोरखपुर शहर से यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, उपमुख्यमंत्री सीएम केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज के सिराथू सीट से पार्टी उम्‍मीदवार होंगे।

किसका कटेगा टिकट.. कौन होगा रिपीट?

उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर भाजपा आज अपनी पहली लिस्ट जारी करने वाला है। अबतक कईयों ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। देखना है कि लिस्ट में किसका नाम आता है और किसका पत्ता साफ होता है।

काशी के कार्यकर्ताओं से बात करेंगे PM

उत्तर प्रदेश के वाराणसी के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। पार्टी ने शनिवार को यह जानकारी दी। निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मोदी का यह पहला राजनीतिक कार्यक्रम होगा। सूत्रों ने बताया कि मोदी इस दौरान संभवत: डिजिटल संवाद करेंगे। भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई ने कार्यक्रम की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर दी और लोगों से नमो ऐप के जरिए अपने विचार एवं सुझाव साझा करने को कहा।

इन तीन प्रत्‍याशियों पर पार्टी ने फिर से भरोसा दिखाते हुए टिकट दिया है। नोएडा से पंकज सिंह, कैराना से मृगांका सिंह,मथुरा से श्रीकांत शर्मा, सरधना से संगीत सोम और थाना भवन से सुरेश राणा को दोबारा टिकट मिला है।

ये है लिस्ट- किसे कहां से पार्टी ने उतारा मैदान में

सीट-                   नाम

  1. फतेहपुर सिकरी  – चौधरी बाबू लाल
  2. खैरागढ़ –  भगवानसिंह कुशवाहा
  3. फतेहाबाद – छोटेलाल वर्मा
  4. नकुड़ – मुकेश चौधरी
  5. सहारनपुर  –  राजीव गुम्बर
  6. शिकारपुर  – अनिल शर्मा
  7. खुर्जा – मिनाक्षी सिंह
  8. खैर – अनूप प्रधान
  9. अतरौली – संदीप सिंह
  10. कोल – अनिल पराशर
  11. छाता: लक्ष्मी नारायण चौधरी
  12. मथुरा – श्रीकांत शर्मा
  13. एत्मादपुर – धर्मपाल सिंह
  14. आगरा कैंट – जीएस धर्मेश
  15. आगरा नार्थ –  पुरषोत्तम खंडेलवाल
  16. आगरा रूरल – बेबी रानी मौर्या
  17. बुढ़ाना – उमेश मालिक
  18. चरथावल – सतमा कश्यप
  19. पुरकाजी – प्रमोद
  20. मुजफफर – कपिल देव
  21. खतौली – विक्रम सैनी
  22. मीरापुर – प्रशांत
  23. सरधना – संगीत सोम
  24. हस्तिनापुर –  दिनेश
  25. मीरुत कैंट – अमित अग्रवाल
  26. किठोरे – सतवीर त्यागी
  27. मेरठ – कमल दत्त शर्मा
  28. छपरौली – सहेंद्र सिंह रमाला
  29. बड़ौत – केपी मालिक
  30. बागपत – योगेश धामा
  31. लोनी- नन्द किशोर
  32. मुरादनगर – अजीत पाल
  33. साहिबाबाद  – सुनील शर्मा
  34. ग़ज़िआबाद – अतुल गर्ग
  35. मोदीनगर – मंजू सिवास
  36. धौलाना – धर्मेश तोमर
  37. हापुड़ – विजय पल
  38. नोएडा – पंकज सिंह
  39. दादरी  – तेजपाल नगर
  40. ज़ेवर – धीरेन्द्र सिंह
  41. सिकंदरा  – लक्समीराज सिंह
  42. बुलंदशहर  – प्रदीप चौधरी

FJINCHtakAEhh5r FJINDR1aMAA3ZEr FJINEVOagAEyJAC FJINFUlagAEJgAd

FJINo9bagAUZ6 Q FJINr CaIAA51Qh FJINrNyaAAEc1zd