नई दिल्ली,
देशभर में मकर सक्रांति मनाया जा रहा है। उसी तरह पोंगल के पहले दिन भोगी को भी सेलिब्रेट किया जा रहा है। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू भी शुक्रवार को भोगी पर्व मनाते नजर आए और इस खास मौके पर उन्होंने लोगों को शुभकामनाएं दी। शुक्रवार को उनका एक वीडियो भी ट्वीट किया गया जिसमें उप राष्ट्रपति अपनी पत्नी के साथ भोगी मनाते दिख रहे हैं।
इस अवसर पर चेन्नई में अपनी पत्नी उषा नायडू के साथ अलाव जलाकर भोगी त्योहार मनाया। भारत के उपराष्ट्रपति के आधिकारिक हैंडल से ट्वीट किया, “उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और उनकी पत्नी श्रीमती उषा नायडू आज सुबह चेन्नई में अलाव जलाकर भोगी मनाते हुए।
साथ ही इस मौके पर उन्होंने कहा है कि, सभी को भोगी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! परिवर्तन का त्योहार भोगी हमें अपने जीवन में सकारात्मक बदलावों को अपनाने और अपने आसपास की नकारात्मकता को दूर करने के महत्व की याद दिलाता है। पवित्र ‘भोगी मंतलु’ हमारे जीवन को नई आशाओं के साथ, प्रचुर मात्रा में रोशन करें। खुशी और शांति।
बता दें, दक्षिण भारत में पोंगल का पहला दिन भोगी के नाम से जाना जाता है, यहीं से पोंगल मनाने की शुरुआत होती है। मानना है कि यह पर्व इंद्र देव को समर्पित होता है और उनसे अच्छी फसल व बारिश की कामना की जाती है।
यहां देखें भोगी मनाने का वीडियो-
The Vice President, Shri M. Venkaiah Naidu and his spouse Smt. Usha Naidu celebrating Bhogi by lighting a bonfire at dawn in Chennai today. #Bhogi2022 pic.twitter.com/jEZKvuknVq
— Vice President of India (@VPSecretariat) January 14, 2022