रायपुर
मशहूर जादूगर ओपी शर्मा के शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहे है दर्शकों की संख्या भी बढ़ रही है। लोग शो देखने के लिए सपरिवार पहुंच रहे है। जहां जादूगर ओ पी शर्मा के जादुई करिश्मों का आनंद ले रहे है।
गांधी चौक स्थित रंग मंदिर जादू शो एक दिन में तीन शो दिखाया जा रहा है। पहला शो 12:30 बजे से। दूसरा दोपहर 3:30 बजे औऱ तीसरा शो देर शाम 6:30 बजे शुरू होती है। दूसरी ओर दो दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित वाणी वाचन पुनर्वास केंद्र के दिव्यांग बच्चों को जादू फ्री में दिखाया गया है। इस मौके पर केंद्र के संयुक्त सचिव इंदिरा जैन, उपाध्यक्ष चंदेश शाह ने जादूगर अोपी शर्मा का गुलदस्ते देकर स्वागत किया।

अंधविश्वास औऱ ढोंगियों का पर्दाफाश
जादूगर ओ पी शर्मा के जादू औऱ अध्यात्म के सहारे जादूगर को हवा में ऊपर देश दर्शक भक्तिभाव में लीन हो गए। अध्यात्म औऱ जादू के माध्यम से उन्हाेंने बताया कि कैसे विज्ञान का सहारा लेकर ढाेंगी तांत्रिक आम लोगों को ढगते है आैर अपना उल्लू सीधा कर लेते है। भोले-भोले लोगों को जादूगर अोपी शर्मा ने यही संदेश दिया कि यह सब विज्ञान की करामत है कि कोई सिद्धि नहीं है, इसलिए एेसे चमत्कार दिखाने वाले ढाेंगियाें तांत्रिको से बचे। जादू को केवल मनोरंजन की नजर से देखे।
ग्लैमर औऱ हाईटेक तरीके
जादूगर को हर आईटम के बाद नई पोशाक में देखकर दर्शक आश्चर्य में पड़ गए कि इतने अल्प समय में इतनी जल्दी पूरी पोशाक कैसे बदल गई। कई दर्शकाें को तो यह भी कहते सुना गया कि जादूगर अपनी पोषाक भी जादू से बदल लेते हैं। पर्दे के पीछे गए नहीं कि पोशाक बदल गई। अत्याधुनिक संगीत आैर विधुत साज- सज्जा के साथ प्रस्तुत किए जाने वाले इस दो घंटे के जादू प्रदर्शन में लोग इस कदर तल्लीन रहे कि दो घंटे कब बीत गए लोगाें को पता ही नहीं चला। गौरतलब बात यह रही कि जादूगर शर्मा के हर जादुई करतबाें का प्रस्तुतिकरण, ध्वनि आैर प्रकाश का तालमेल सराहनीय आैर अजूबा है।
कलाकार बच्चों को बैलून बांटते हुए …
जादू शो के अंत में जब सभी कलाकार हाल में बैठे बच्चों को बैलून बांटते हुए दर्शकाें के बीच पहुचते हैं तो बच्चे कलाकाराें के साथ खुशी के मारे नाचने लगते हैं, आैर एेसे माहौल को देख कर बच्चों के साथ-साथ बड़े भी थिरकने से अपने आपको रोक नहीं पाते।
सोशल मैसेज भी दिए गए
जादूगर ओ पी शर्मा ने अपने शो में कोरोना जैसे खतरनाक महामारी, कन्या भ्रूण हत्या, नशाखोरी औऱ ढाेंगी पाखंडी बाबाओं से बचने के लिए सामाजिक संदेश भी दिए।















