राज्यपाल ने लोक कलाकार पद्मश्री बारले का किया सम्मान

रायपुर, 

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से राजभवन में प्रसिद्ध लोक कलाकार पद्मश्री डॉ. राधेश्याम बारले ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित होने पर बधाई दी। उन्होंने बारले को शाल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर मिनी माता सम्मान प्राप्त सुश्री अमिता बारले भी उपस्थित थीं । उल्लेखनीय है कि डॉ. बारले को पिछले दिनों भारत सरकार ने पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया है।