दिल्ली:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी के 94वां जन्मदिन मौके पर घर जाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान उनके साथ उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा भी मौजूद रहे। सभी की मौजूदगी में लालकृष्ण आडवाणी ने केक काटा। पीएम मोदी ने ट्वीट पर भी आडवाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। बीजेपी के कई दिग्गज नेता उनके घर पहुंचे थे।
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी के घर जाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान उनके साथ उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा भी मौजूद रहे। (सोर्स-डीडी) pic.twitter.com/INLsXi6Uca
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 8, 2021















