दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन को लेकर संरक्षा सेमिनार का आयोजन मंदिरहसौद में किया गया

रायपुर,

2021 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग द्वारा ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन हेतु परिचालन एवं विधुत परिचालन एवं इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों के साथ ऑफलाइन संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन मंदिरहसौद में कोविड-19 से संबंधित गाइडलाइन का पूर्णतः पालन करते हुए किया गया। जिसमें निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई-
स्पैड से बचाव के लिए बरती जाने वाली सावधानियां, शंटिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां , इंजीनियरिंग विभाग से संबंधित शीतकालीन सावधानियां तथा आग से बचाव एवं अग्निशामक यंत्र का उपयोग ।
इस संरक्षा सेमिनार में संरक्षा सलाहकार, सुपरवाइजर, एवं फील्ड कर्मचारियों को मिलाकर कुल 48 लोगों ने ऑफलाइन संरक्षा संगोष्ठी में भाग लिया। इस संरक्षा संगोष्ठी में भाग लेने वाले कर्मचारियों के द्वारा कोविड-19 से संबंधित गाइडलाइन का पूर्णतः पालन किया गया।