राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव 2021’: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारंभ

रायपुर,

  • 27 राज्यों, 6 केन्द्रशासित प्रदेशों के साथ ही 07 देशों के एक हजार से अधिक कलाकार हुए शामिल
  • कलाकारों के मार्च पास्ट के साथ समारोह की भव्य शुरूआत

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज यहां छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के र्साइंस कॉलेज मैदान में ‘राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव’ एवं ’राज्योत्सव 2021’ का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम की।  WhatsApp Image 2021 10 28 at 1.02.39 PM

सांसद श्री राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के आयोजन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में देश के आदिवासी कलाकारों को एक मंच प्रदान करते हुए अपनी अनूठी सांस्कृतिक परंपराओं को प्रदर्शित करने का अवसर दिए जाने पर छत्तीसगढ़ शासन को बधाई दी है।WhatsApp Image 2021 10 28 at 1.38.17 PM

रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 28 अक्टूबर से एक नवंबर तक आयोजित होने वाले ‘राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव’ एवं ’राज्योत्सव 2021 समारोह में देश के 27 राज्यों और 6 केन्द्रशासित प्रदेशों के कलाकारों के साथ ही 07 देशों के नाइजीरिया, उजबेकिस्तान, श्रीलंका, यूगांडा, स्वाजीलैण्ड, मालदीप, पेलेस्टाइन और सीरिया से आए विदेशी कलाकार अपनी छटा बिखेरेंगे।