किष्किन्धा में हनुमान मंदिर बनाने के लिए रथ यात्रा पूरे देश में घूमेगी….12 साल में पूरी होगी यात्रा

बेल्लारी :

अञ्जना पर्वत ही श्री हनुमान भगवान का जन्म स्थान सिद्ध है. विश्व प्रसिद्ध हम्पी के किष्किन्धा में हनुमान मंदिर बनाने के लिए रथ यात्रा पूरे देश में घूमेगी.  रथ यात्रा 12 साल तक देश की यात्रा करेगी, जिसके लिए एक विशेष रथ तैयार किया गया है. इसका नेतृत्व हम्पी के श्री हनुमद जन्मभूमि अथार्त ट्रस्ट के गोविंदानंद सरस्वती स्वामीजी कर रहे हैं. WhatsApp Image 2021 10 28 at 11.40.37 AM

रथ में क्या होगा?

राम जन्मभूमि अयोध्या से लाए गए पादुका (पैरों के निशान) को रथ में रखा गया है. भगवान की अन्य प्रतिमाएं जैसे कि पंपविरूपक्षरा, किष्किंधा हनुमंथा, राम, सीता, लक्ष्मण और अंजनी देवी की प्रतिमाएं भी रथ में स्थापित हैं. पहले साल रथयात्रा राज्य के अंदर जाएगी. उसके बाद रथ यात्रा पूरे देश में भ्रमण करेगी.

रथ की विशेषता

रथ पर हनुमान के इतिहास को दिखाने का प्रयास किया गया है. हनुमान का जन्म स्थान अंजनाद्री का चित्र भी है. रथ में तीन गोपुरम (कलश) और चार गर्भगृह होंगे.

रथयात्रा का मार्ग WhatsApp Image 2021 10 28 at 11.40.37 AM 1

रथ यात्रा हम्पी से शुरू होगी. कमलापुरा से अंजनाद्री पहुंचने के बाद, रथ एक साल के लिए राज्य में यात्रा करेगा. रथ यात्रा के दौरान, रामभजन, कीर्तनम और विशेष पूजा की योजना बनाई गई है.

श्री हनुमान जन्मभूमि कीर्तिक्षेत्र ट्रस्ट के श्री गोविंदानंद सरस्वती स्वामीजी ने कहा, भक्ति और धर्म के प्रचार के लिए रथ यात्रा की जा रही है. पम्प क्षेत्र की महिमा का निर्माण करने की आवश्यकता है. हम रामायण में किष्किंधा के बारे में जान सकते हैं. हनुमान मंदिर के निर्माण से धर्म को फिर से स्थापित करने की जरूरत है.

किष्किंधा रथWhatsApp Image 2021 10 28 at 11.40.37 AM 2

किष्किंधा रथ, श्री पम्पा विरूपाक्षेश्वर, श्री हनुमद् जन्मभूमि श्री किष्किंधा हनुमद् समेत श्री सीता राम लक्षमण , बाल हनुमान् समेत श्री माता अञ्जना देवी दिव्य उत्सव मूर्थ्यों को जगद्गुरु महराजश्री कि करकमलों से दिव्य अर्चन पुष्पांजलि संपन्न करते यात्रा के लिये अधीकृत चालन हनुमद् जन्मभूमि किष्किंधा मे निर्माण होनेवाले श्री हनुमद् जन्मभूमि मंदिर और् दुनिया मे सब से ऊंचा श्री हनुमान् जी का 215 मीटर् “भक्ति वैभव विग्रह” निर्माण, पंपा क्षेत्र किष्किंधा श्री हनुमद् जन्मभूमि श्री हनुमान् जीकि तरफ् से अपना प्रभु अयोध्या श्री रामजन्मभूमि श्री राम भगवन् के लिए समर्पण करनेवालॆ “अयोध्या श्री राम ब्रह्म रथ“ और् श्री हनुमद् जन्मभूमि ट्रस्ट कि तरफ् से होनेवाले सब कार्यों को पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य महराजश्री ने किया उद्घाटन और् दिया संपूर्ण आशीर्वाद |