रायपुर: कांग्रेस विधायकों के दिल्ली दौरे को लेकर छत्तीसगढ़ में मचे सियासी घमासान के बीच प्रदेश कांग्रेस में बड़ा फेरबदल किया गया है। पार्टी ने उपाध्यक्ष, महासचिव और संचार प्रमुख सहित कई अहम पद नए नेताओं को जिम्मेदारी दी है। पार्टी ने 4 उपाध्यक्ष बदल दिए हैं। पार्टी ने उपाध्यक्ष अरुण सिघांनीय, पीआर खुटे,श्रीमती अम्बिका मरकाम ,वाणी राव,महासचिव में सुमित्रा धितलहरे,वासुदेव यादव,अमरजीत चावला को जिम्मेदारी दी गई है | सुशील आनंद शुक्ला छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख बनाए गए हैं। यह घोषणा आज रात कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की तरफ से हुई। शुक्ला 2010 से लगातार प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता का उत्तरदायित्व संभालते आ रहे हैं।